फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Students will be prepared for Maths Olympiad, classes will be held

Panipat News: गणित ओलंपियाड के लिए तैयार होंगे विद्यार्थी, लगेंगी कक्षाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Mar 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
Students will be prepared for Maths Olympiad, classes will be held
पानीपत। राजकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों की गणित ओलंपियाड की तैयारी कराई जाएगी। इसके लिए अप्रैल के प्रथम सप्ताह मेें कक्षाएं शुरू होंगी। इसके लिए गुरुग्राम में 20 से 22 मार्च तक तीन दिवसीय राज्य स्तरीय शिविर में शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। वहां से प्रशिक्षण लेकर आए जिले के चार शिक्षक इस सप्ताह डायट में अन्य शिक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे। इसके बाद प्रत्येक राजकीय विद्यालय में प्रशिक्षित शिक्षक विद्यार्थियों को गणित ओलंपियाड की तैयारी कराएंगे।
विज्ञापन

गुरुग्राम में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में प्रदेशभर से 88 गणित शिक्षकों ने भाग लिया। जिला गणित विशेषज्ञ डॉ. देवेंद्र दत्त ने बताया कि गणित ओलंपियाड में भाग लेने के लिए विशेष तैयारी की जरूरत होती है। इस शिविर में विशेषज्ञ शिक्षक बताएंगे कि ओलंपियाड में कैसे हिस्सा लिया जाए और विद्यार्थियों को कैसे तैयार किया जाए। प्रशिक्षण में छात्रों को गणितीय समस्याओं, पहेलियों और चुनौतीपूर्ण सवालों का हल करने के तरीके सिखाए जाएंगे। शिक्षकों को यह भी बताया जाएगा कि वे छात्रों को मानसिक रूप से कैसे तैयार करें ताकि वे प्रतियोगिता के दबाव से न घबराएं। प्रशिक्षकों को गणितीय सोच विकसित करने और हल करने के बेहतर तरीके भी सिखाए जाएंगे। इससे छात्र न केवल ओलंपियाड बल्कि सामान्य पढ़ाई में भी बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे।
विज्ञापन




प्रश्न हल करने की तकनीक सिखाएंगे प्रशिक्षक
प्रशिक्षण प्राप्त चार शिक्षक डायट में अन्य गणित शिक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे। यह प्रक्रिया राज्यभर के सरकारी स्कूलों में लागू होगी। इससे अधिक से अधिक शिक्षक ओलंपियाड के लिए छात्रों को तैयार करने में सक्षम होंगे। प्रशिक्षित शिक्षक बताएंगे कि छात्रों को कैसे तैयार किया जाए और कौन-सी रणनीति अपनाई जाए। इसके बाद शिक्षक छात्रों को ओलंपियाड की तैयारी में मार्गदर्शन देंगे। वे गणितीय कौशल और समस्याओं के समाधान की तकनीक सिखाएंगे। इससे छात्र परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे और गणित में रुचि बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन





छात्रों को मिलेगी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा

शिक्षकों के मुताबिक गणित ओलंपियाड प्रतियोगिता का महत्व लगातार बढ़ रहा है। यह छात्रों को मानसिक रूप से मजबूत बनाता है और जटिल समस्याओं को हल करने की क्षमता देता है। इससे आत्मविश्वास बढ़ता है और उच्च शिक्षा में प्रवेश के लिए बेहतर तैयारी होती है। विभाग का उद्देश्य है कि विद्यार्थी गणित ओलंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करें। यह प्रशिक्षण शिविर शिक्षकों को नए कौशल देगा और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी। इससे वे भविष्य में अच्छे परिणाम हासिल कर सकेंगे।



जिले के इन गणित शिक्षकों ने लिया प्रशिक्षण
शिक्षक विद्यालय
रणबीर सिंह राजकीय वरिष्ठ मा. विद्यालय लोहारी।
मंजू राजकीय वरिष्ठ मा. विद्यालय नोहरा।
रूचि टूटेजा राजकीय वरिष्ठ मा. विद्यालय चंदौली।
हरप्रीत राजकीय वरिष्ठ मा. विद्यालय रजापुर।


गणित ओलंपियाड के विजेता को मिलेंगे एक लाख
विद्यार्थियों का रुझान गणित ओलंपियाड में बढ़ाने के लिए सरकार ने नकद अवार्ड देने का फैसला लिया है। प्रथम स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थी को एक लाख रुपये, द्वितीय स्थान पर आने वाले को 51 हजार और तृतीय स्थान पर आने वाले विद्यार्थी को 25 हजार रुपये का नकद अवार्ड मिलेगा। चौथे स्थान से 100 वें स्थान तक रहने वाले सभी विद्यार्थियों को 10-10 हजार रुपये मिलेंगे।



वर्जन-
शिक्षक अब छात्रों को ओलंपियाड के लिए तैयार कर सकेंगे। इससे गणित शिक्षा का स्तर सुधरेगा। विद्यार्थियों को हरियाणा गणित ओलंपियाड के लिए प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। यह पहल छात्रों को प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करने और गणित में रुचि बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगी।
- डॉ. देवेंद्र दत्त, जिला गणित विशेषज्ञ, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed