फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Students showed talent in poetry recitation

Panipat News: काव्य पाठ में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Wed, 05 Mar 2025 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Wed, 05 Mar 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Students showed talent in poetry recitation
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। आर्य पीजी कॉलेज के विद्यार्थियों ने मारकंडा नेशनल कॉलेज शाहाबाद में आयोजित काव्य पाठ प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। यह आयोजन प्रो. राजेश्वर प्रसाद शोख की याद में किया गया।

इस प्रतियोगिता को हिंदी विभाग के उपक्रम हिंदी साहित्य परिषद ने आयोजित कराया था। इसमें विभिन्न कॉलेजों के विद्यार्थियों ने हिंदी, अंग्रेजी, पंजाबी व उर्दू भाषा में काव्य पाठ किया।
विज्ञापन


प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने मंगलवार को विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में कॉलेज के तीन विद्यार्थियों ने अलग-अलग भाषाओं में अपने काव्य की प्रस्तुति दी। बीए तृतीय वर्ष की छात्रा दिव्या अंग्रेजी काव्य में प्रथम, इसी कक्षा की खुशबू हिंदी काव्य में और स्नेहा पंजाबी काव्य में तृतीय स्थान पर रही। दिव्या ने अंग्रेजी भाषा में नारी सशक्तीकरण विषय पर नारी के सम्मान, न्याय और सामाजिक समानता के प्रसंगों को विस्तार सहित अपने काव्य में प्रस्तुत किया। खुशबू ने हिंदी भाषा में मर्दानी लक्ष्मीबाई की वीरता और बलिदान की कथा को काव्य के माध्यम से प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्नेहा ने पंजाबी भाषा में बेटी होती है घर की नींव विषय पर समाज और परिवार में बेटी के मान सम्मान व स्नेह के बिंदुओं को काव्य के रूप में सभी के समक्ष रखा। छात्रा ने अपने काव्य में बताया कि एक बेटी को बेटा कहा जा सकता है लेकिन एक बेटे को बेटी कह कर नहीं पुकारा जा सकता।


समाज को बेटियों के प्रति आदर भाव व सम्मान को बढ़ावा देना चाहिए। इस अवसर पर परिषद संयोजक प्रो. विजय सिंह, डॉ. शालिनी, प्रो. कविता व प्रो. गोपाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed