{"_id":"6aff6e6abc54ec7ddb052f37","slug":"students-showcased-their-talent-through-models-at-the-science-exhibition-panipat-news-c-244-1-sknl1016-167882-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने मॉडलों से दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने मॉडलों से दिखाई प्रतिभा
Fri, 20 Nov 2026 03:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Fri, 20 Nov 2026 03:17 AM IST
विज्ञापन
राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी के विजेता प्रतिभागी, साथ में पदाध
पानीपत। विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और नवाचार की भावना विकसित करने के उद्देश्य से वीरवार को जीटी रोड स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। समग्र शिक्षा अभियान के तहत आयोजित इस प्रदर्शनी में जिले के पांचों खंडों से कक्षा छठी से आठवीं तक के कुल 105 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रत्येक खंड से 21 विद्यार्थियों ने अपने-अपने विज्ञान मॉडल प्रस्तुत कर प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनी की मुख्य थीम सतत और विकसित भारत के लिए विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार रही। इसके तहत विद्यार्थियों ने सात उपविषयों पर आधारित मॉडल तैयार किए। इनमें बेहतर जीवन के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता, हरित ऊर्जा एवं पर्यावरण संरक्षण, गणितीय प्रतिरूप एवं संगणकीय चिंतन, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं साफ-सफाई, स्वदेशी कृषि पद्धतियां, ग्रामीण परिवर्तन के लिए विज्ञान और आपदा प्रबंधन शामिल रहे।
कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी जयपाल सिरोहा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों के मॉडलों का अवलोकन किया और उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान को व्यावहारिक रूप देने का अवसर प्रदान करती है। ऐसे आयोजन बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, समस्या समाधान और नई चीजें सीखने की जिज्ञासा विकसित करते हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य रविंद्र मान ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। जिला परियोजना समन्वयक कार्यालय से सुरेश खैंची और विज्ञान विषय के खंड संसाधन व्यक्ति मोंटी ने समन्वय किया। निर्णायक मंडल में जीव विज्ञान के स्नातकोत्तर शिक्षक सत्यपाल और भौतिक विज्ञान के स्नातकोत्तर शिक्षक राहुल शामिल रहे।प्रदर्शनी में विद्यार्थियों को पर्यावरण के अनुकूल, पुनः उपयोग की जा सकने वाली और स्थानीय स्तर पर उपलब्ध सामग्री से मॉडल तैयार करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। विभिन्न विषयों पर प्रस्तुत मॉडलों का निर्णायक मंडल ने मूल्यांकन किया। प्रतियोगिता के परिणाम शुक्रवार को घोषित किए जाएंगे। संवाद