फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Students attacked with hockey sticks and sticks due to altercation in school

Panipat News: स्कूल में कहासुनी पर छात्रों पर हॉकी व डंडों से हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2024 07:18 AM IST
विज्ञापन
Students attacked with hockey sticks and sticks due to altercation in school
पानीपत । सेक्टर 12 स्थित एक निजी स्कूल में सीढि़यों पर चढ़ते हुए दो छात्रों में झगड़ा हो गया। एक छात्र ने अपने साथी को बुलाकर छात्र और उसके दोस्त को हॉकी व डंडों से बुरी तरह से पीटा। पीड़ित छात्र ने जिला नागरिक अस्पताल में अपना मेडिकल परीक्षण कराकर इसकी शिकायत चांदनी बाग थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

उग्राखेड़ी गांव निवासी अंशुमन मलिक व गर्वित मलिक ने बताया कि वह सेक्टर 12 स्थित एसडीवीएम स्कूल के 11 वीं व 12वीं के छात्र हैं। बुधवार दोपहर को स्कूल में सीढि़यों पर चढ़ते वक्त उसका कंधा कक्षा 12 वीं के नमन आहूजा का लग गया। नमन उनके साथ गाली गलौज करने लगा। वह यहां से चुपचाप चले गए। इसके बाद जब वह स्कूल से छुट्टी के बाद निकले तो नमन ने उनका रास्ता रोक लिया। वह अपनी एक्टिवा लेकर साइड से निकल गए। फिर नमन कशिश बरेजा नाम के युवक के साथ स्कोर्पियो कार में आया। इन्होंने हॉकी व डंडों से उन पर हमला कर दिया। इन्होंने उनको बुरी तरह पीटा। फिर वह उनके धमकी देकर वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed