{"_id":"471dd4f8c2958c4d199138cf654a8643","slug":"student-missing-in-suspicious-circumstances","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में छात्र लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में छात्र लापता
अमर उजाला, पानीपत
Updated Sat, 22 Mar 2014 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। तहसील कैंप स्थित राजकीय स्कूल से संदिग्ध हालात में छठी कक्षा का एक छात्र लापता हो गया। इसके बाद परिजनों की चिंता बन गई है। थाना शहर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थाना शहर के अंतर्गत सुभाष कॉलोनी निवासी मेहर सिंह का लड़का चांद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तहसील कैंप की छठी कक्षा में पढ़ता है। वह शुक्रवार को घर से स्कूल गया था और स्कूल की आधी छुट्टी में संदिग्ध हालात में लापता हो गया।
देर शाम तक उसके घर पर न पहुंचने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई और उसकी तलाश शुरू की। परिजनों की तलाश में उसका कोई सुराग हाथ नहीं लग सका। परिजनों ने थाना शहर पुलिस को इसकी शिकायत दी। परिजनों ने बताया कि चांद का बैग स्कूल में ही रखा है।
विज्ञापन
उन्होंने उसके अपहरण की शंका भी जाहिर की है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर चांद की गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस प्रवक्ता अनिल कुमार ने बताया कि तहसील कैंप चौकी को एक विद्यार्थी के लापता होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने इसमें मुकदमा दर्ज कर लिया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।