फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Strong winds brought down the temperature by two degrees

Panipat News: तेज हवाओं से दो डिग्री कम हुआ तापमान

Sat, 23 May 2026 03:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sat, 23 May 2026 03:36 AM IST
विज्ञापन
Strong winds brought down the temperature by two degrees
पानीपत। जिले में तेज हवा चलने से तापमान में दो-दो डिग्री की कमी आई है। इन सबके बीच लोग दिनभर गर्मी के चलते बेहाल रहे। डी-हाईड्रेशन और बुखार के केस भी बढ़ गए हैं। मौसम विशेषज्ञ ने इसके बाद फिर से तापमान बढ़ने का आसार जताया हैं।
विज्ञापन

ज्येष्ठ मास में अधिकतम तापमान 44 डिग्री तक पहुंच गया था। ऐसे में लोगों का घरों से बाहर निकल पाना भी मुश्किल हो गया था। शुक्रवार को 16 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने से तापमान में दो डिग्री की कमी आई।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र उझा के समन्वयक डॉ. राजबीर गर्ग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से शनिवार को हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इससे अधिकतम तापमान में कमी आ सकती है। बाकी मौसम सामान्य रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में बढ़े उल्टी-दस्त के मरीज : लगातार लू चलने से अस्पताल में डिहाइड्रेशन, उल्टी-दस्त और वायरल बुखार के मरीज बढ़ गए हैं। चिकित्सक लोगों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करने की सलाह दे रहे हैं। डॉ. ललित वर्मा ने बताया कि लू चलने से लोगों में डी-हाइड्रेशन (पानी की कमी) हो जाता है। इसलिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं और घर से बाहर निकलते समय पूरी बाजू के कपड़े पहने, पानी की बोतल अपने साथ लेकर जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed