{"_id":"698e41e7877fd8c2810bb5a3","slug":"strict-action-against-increasing-incidents-of-stone-pelting-rpf-special-team-will-keep-an-eye-on-it-panipat-news-c-244-1-pnp1011-152139-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: पत्थरबाजी की बढ़ती घटनाओं पर सख्त रुख, आरपीएफ की स्पेशल टीम रखेगी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: पत्थरबाजी की बढ़ती घटनाओं पर सख्त रुख, आरपीएफ की स्पेशल टीम रखेगी निगरानी
विज्ञापन
आरपीएफ थाना। संवाद
पानीपत। पत्थरबाजी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए आरपीएफ अब पूरी तरह सक्रिय हो चुकी है। ट्रेनों पर हो रही पत्थरबाजी की बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिए आरपीएफ ने सख्त कदम उठाए हैं। यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आरपीएफ ने संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी के लिए स्पेशल टीम का गठन किया है। यह टीम खासतौर पर उन इलाकों में सक्रिय रहेगी जहां से लगातार पत्थरबाजी की शिकायतें सामने आ रही हैं।
दीवाना, बाबरपुर, कोहंड और एनएफएल के आसपास के क्षेत्र पत्थरबाजी की घटनाओं में संवेदनशील माने गए हैं। इन स्थानों पर चलती ट्रेनों पर अज्ञात शरारती तत्वों द्वारा पत्थर फेंकने की घटनाएं ज्यादा सामने आई हैं जिससे न केवल यात्रियों की जान को खतरा पैदा होता है बल्कि रेलवे संपत्ति को भी नुकसान पहुंचता है। ऐसी घटनाओं में यात्री घायल भी हो सकते हैं जिससे भय और असुरक्षा का माहौल बन जाता है। आरपीएफ द्वारा गठित स्पेशल टीम इन क्षेत्रों में नियमित गश्त करेगी और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखेगी। टीम में प्रशिक्षित जवानों को शामिल किया गया है जो रेलवे ट्रैक के आसपास के इलाकों में निगरानी के साथ-साथ स्थानीय लोगों से संवाद भी करेंगे, इसके अलावा रेलवे ट्रैक के पास रहने वाले लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान भी चलाया जा रहा है ताकि वे बच्चों और युवाओं को इस तरह की शरारतों से दूर रखें। संवेदनशील क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरों की मदद से भी निगरानी बढ़ाई जा रही है।
पत्थरबाजी की घटनाओं पर रोकथाम के लिए स्पेशल टीम संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी करेगी। पत्थरबाजी एक गंभीर अपराध है जिसके तहत दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। रेलवे अधिनियम और अन्य संबंधित धाराओं के तहत आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाता है।
विज्ञापन
-दिनेश कुमार मीना, थाना प्रभारी आरपीएफ।