{"_id":"ee516bb349db94e2ca89190f70a52c3a","slug":"strangled-the-girl-s-murde","type":"story","status":"publish","title_hn":"गला घोटकर की थी लड़की की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गला घोटकर की थी लड़की की हत्या
अमर उजाला, पानीपत
Updated Thu, 26 Sep 2013 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत के गांव बापौली में परिवार के ही लोगों ने गला घोटकर ऑनर किलिंग की वारदात को अंजाम दिया था। पिता और दोनों बेटों ने पुलिस रिमांड के दौरान यह कबूल किया है।
पुलिस ने यह खुलासा रिमांड के दौरान पूछताछ के बाद किया है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और इस मामले में अन्य तथ्य भी जुटाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
पुलिस ने बापौली में लड़की की ऑनर किलिंग मामले में आरोपी पिता सत नारायण, उसके बेटे प्रवीण और अजीत को एक साथ दोपहर बाद कोर्ट में पेश किया। जहां से तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मामले के आरोपी एएसआई रविंद्र को पुलिस ने पहले की कोर्ट में पेश कर दिया था। पुलिस रिमांड के दौरान तीनों ने लड़की की हत्या गला घोंटकर करने की बात कबूली। पुलिस ने तीनों आरोपियों को घर और यमुना की तलहटी पर भी लेकर गई। जहां पर पुलिस ने कुछ सुबूत जुटाने के प्रयास किए।
विज्ञापन
गाड़ी बदलकर बचने का प्रयास
पुलिस ने ऑनर किलिंग के मामले में आरोपियों को मीडिया से बचाने का पूरा प्रयास किया। पुलिसकर्मी थाना बापौली के बजाय थाना समालखा प्रभारी की गाड़ी में आरोपियों को सिविल अस्पताल मेडिकल जांच कराने लाई। इसके बाद तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया।
कपड़े बदलने का दिया मौका
पुलिस ने ऑनर किलिंग मामले के आरोपी पिता और दोनों लड़कों को कपड़े बदलने का पूरा मौका दिया। पुलिस दोपहर बाद करीब दो बजे सिविल अस्पताल पहुंची और तीनों आरोपियों का मेडिकल कराया। इसके बाद तीनों के आग्रह पर उनके कपड़े बदलने दिए। आरोपियों ने पुलिस की गाड़ी और उसके पास ही कपड़े बदले। वे करीब 15 मिनट कपड़े बदलने में लगेे। इस दौरान पुलिसकर्मी चौकस रहे।
प्रेम विवाह हुआ तो बढ़ेंगी मुश्किल
बताया जा रहा है कि लड़की 25-30 दिन पहले घर से चली गई थी और गांव बहादुरगढ़ के एक लड़के के साथ मंदिर में शादी कर ली थी। जहां से एएसआई रविंद्र ने परिजनों के साथ लड़की को पकड़ लिया था और कानूनी कार्रवाई किए बिना ही परिजनों को सौंप दिया था। पुलिस ने उक्त लड़के से पूछताछ शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस को प्रेम विवाह के सुबूत मिल पाते हैं तो आरोपियों की मुश्किल बढ़ सकती है।
यह है पूरा मामला
बापौली गांव के सत नारायण की लड़की स्कूली शिक्षा के बाद घर पर रहती थी। कई दिन पहले वह घर से चली गई। उसके कई दिन बाद घर लौटी तो परिजन उसे खफा थे। रविवार रात को सतनारायण ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर अपनी लड़की की हत्या कर दी थी और शव को यमुना की तलहटी में फूंक दिया।
हत्या करने के बाद सोमवार सुबह गांव में चर्चा तेज होने पर इसका खुलासा हुआ। सूचना मिलने पर डीएसपी समालखा बली सिंह और बापौली थाना प्रभारी दीपक कुमार गांव में पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने इस मामले में एफएसएल टीम का सहयोग लिया। टीम ने मौका देखा और नमूने जुटाए। पुलिस ने गांव के उक्त व्यक्ति के बयान दर्ज किए और लड़की के पिता सत नारायण समेत अन्य लोगों पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने पिता सत नारायण, भाई प्रवीण और अजीत को 302 के तहत गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों को एक दिन के रिमांड पर ले लिया।