फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Story of Psycho Killer Lady woman would get angry after seeing beautiful girl and would drown her to death

कहानी साइको किलर पूनम की: सुंदर बच्ची देख आता गुस्सा, पानी में डुबोकर मार डालती, बेटा व तीन भतीजियों की जान ली

Wed, 03 Dec 2025 10:35 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 03 Dec 2025 10:35 PM IST
सार

पुलिस ने साइको किलिंग के एक दिल दहला देने वाले मामले का पर्दाफाश करते हुए एक ऐसी महिला को गिरफ्तार किया है, जिसकी सुंदर दिखने वाली बच्चियों से बेइंतहा नफरत ने तीन मासूम भतीजियों और अपने ही बेटे की जान ले ली। महिला की हैवानियत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उसने हत्या को हादसा दिखाने के लिए सभी को पानी में डुबोकर मारा। पढ़ें पूरा खुलासा-

विज्ञापन
Story of Psycho Killer Lady woman would get angry after seeing beautiful girl and would drown her to death
हरियाणा की साइको किलर पूनम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पानीपत पुलिस ने बुधवार को एक ऐसी महिला को गिरफ्तार किया जिसे सुंदर दिखने वाली बच्चियों से बेइंताह नफरत है। उसकी इस नफरत ने तीन मासूम बच्चियों और खुद उसके बेटे की जान ले ली। तीनों बच्चियां उसकी भतीजी थीं। उसने पुलिस पूछताछ में बताया कि चारों को पानी में डुबोकर मारा। ऐसा इसलिए करती थी ताकि हत्या को लोग हादसा समझें। तीन साल पहले पहली बच्ची की हत्या करते वक्त तीन साल से बेटे ने देख लिया था। वह किसी को बता न दे, इसलिए उसकी भी जान ले ली।

विज्ञापन

सभी हत्याओं का खुलासा विधि हत्या मामले की जांच से हुआ

पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार महिला सोनीपत के भावड़ गांव के किसान नवीन की पत्नी पूनम (27) है। उसके साइको किलर होने और सभी हत्याओं का खुलासा पानीपत के नौल्था गांव में एक दिसंबर को छह साल की बच्ची विधि का शव पानी के टब में मिलने के मामले की जांच के दौरान हुआ। विधि पूनम के जेठ संदीप की बेटी थी। विधि के दादा सेवानिवृत्त उप निरीक्षक पाल सिंह ने पोती की हत्या की आशंका जाहिर की। वजह यह थी कि टब एक फुट का ही थी। उनका कहना था कि इतने छोटे टब में छह साल की बच्ची डूबकर नहीं मर सकती।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि पूनम और उसका परिवार नैल्था में सतपाल के बेटे अमन के शादी समारोह में आया था। जांच के दौरान पता चला कि बरात की विदाई के समय पूनम अचानक कहीं चली गई थी। उसी समय विधि लापता हुई थी। शादी में शामिल महिलाओं ने बताया कि पूनम जब लौटी तो उसकी साड़ी पानी से भीगी हुई थी। इससे उस पर शक हुआ। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी पता चला कि विधि की हत्या की गई है। विधि का शव सतपाल के घर में ही पहली मंजिल पर मिला था। 

विज्ञापन

पूछताछ में पूनम ने विधि की हत्या की बात कबूली

पूछताछ में पूनम ने विधि की हत्या किया जाना कबूल किया। उसने हत्या की जो वजह बताई, उस पर और सख्ती से पूछताछ की गई। इसमें उसने चारों हत्या करना स्वीकार किया। उसने बताया कि वह पहले बेटे शुभम की सुंदरता से बच्चियों की तुलना करती थी। उसकी हत्या के बाद दूसरे बेटे से तुलना करने लगी। बेटा दो साल का है। एसपी ने बताया कि आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। चौथे मामले में हत्या का केस दर्ज है। अन्य तीन में परिजन से संपर्क कर तहरीर लेने का प्रयास किया जाएगा।

शादी के बाद स्वभाव में आया बदलाव, सुंदर बच्ची को देखकर आने लगा गुस्सा
पूनम ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसे खुद नहीं पता कि सुंदर बच्ची देखकर उसे गुस्सा क्यों आता है। शादी से पहले ऐसा नहीं था। उसकी शादी 2019 में हुई थी। एक साल बाद बेटा पैदा हुआ। वह किसी भी बच्ची को देखकर उसकी तुलना अपने बेटे से करती थी। कोई बच्ची बेटे से ज्यादा सुंदर दिखती तो गुस्सा आता। जनवरी 2023 में ननद पिंकी मायके में भावड़ आई हुई थी।

इशिका सुंदर थी तो उसे देखकर होती थी चिढ़

उसकी नौ साल की बेटी इशिका बहुत सुंदर थी। उसे देखकर चिढ़ होती थी। एक दिन घर में कोई और नहीं था। इशिका आंगन में खेल रही थी। उसे घर में ही एक गड्ढे में भरे पानी में डुबोकर मार दिया। पूनम ने बताया कि हत्या के दौरान ही उसका तीन साल का बेटा शुभम वहां आ गया। वह घटना का चश्मदीद था। राज खोल सकता था। इसी डर में उसे भी उसी गड्ढे में डुबो दिया। परिजन ने यही समझा कि बच्चे खेलते हुए गड्ढे में गिर गए होंगे।

ससुराल के बाद मायके में भी बच्ची की हत्या की
पूनम का मायका पानीपत के सिवाह गांव में है। उसने ससुराल में भतीजी और बेटे की हत्या के बाद मायके में चचेरे भाई दीपक की छह साल की बेटी जिया की जान ली। घटना 19 अगस्त 2025 की है। पूनम मायके आई हुई थी। यहां जिया घर में खेल रही थी। वह बहुत सुंदर थी।

पूनम ने पुलिस को बताया कि जिया को देखते ही उसने ठान लिया था कि मौका मिलते ही उसे मार देगी। 19 अगस्त को उसे मौका मिल गया। उसने जिया को घर में ही पानी की हौद में डुबोकर मार दिया।

खुलासे से सब सन्न
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, महिला पहले भी खुद के बेटे समेत चार बच्चों की निर्मम हत्या कर चुकी है। बता दें कि इसराना क्षेत्र में नौल्था गांव में हुई छह साल की बच्ची की हत्या महिला ने की थी। साल 2023 में आरोपी महिला ने अपने ननद की बेटी और खुद के बेटे की हत्या की थी।

वहीं, महिला ने अगस्त 2025 में सिवाह गांव में भी एक बच्ची को मौत के घाट उतारा था। आरोपी महिला का नाम पूनम बताया जा रहा है। आरोपी महिला सोनीपत के भावड गांव की रहने वाली है और उसके पति का नाम नवीन है। 

ये था मामला
सोनीपत के भावड़ गांव निवासी पाल सिंह ने बताया कि उनका परिवार सोनीपत के रामनगर में रहता है। उनके रिश्तेदार नौल्था गांव निवासी सतपाल के बेटे अमन की शादी थी। बीते सोमवार को उसकी बारात गई थी। जिसमें शामिल होने के लिए वह अपनी पत्नी ओमवती, बेटे संदीप, पुत्रवधू, पोती विधि और 10 माह के पौत्र के साथ शामिल होने के लिए आए थे। 

सोमवार को करीब डेढ़ बजे बारात नौल्था गांव से रवाना हुई थी। वह और बेटा संदीप बारात में चले गए। कुछ ही देर बाद फोन पर सूचना मिली कि विधि गायब हो गई है और वह मिल नहीं रही। इसके बाद  बच्ची की तलाश शुरू की गई। 
 

करीब एक घंटे के बाद उनकी पत्नी ओमवती शादी वाले घर में पहली मंजिल पर स्टोर रूम के पास पहुंची। स्टोर रूम का कुंडा लगा हुआ था। उन्होंने दरवाजा खोलकर देखा तो कमरे में अंदर रखे पानी के टब में विधि का सिर डूबा हुआ था और उसके पांव जमीन थे। तुरंत ही विधि को पानी से बाहर निकाला।

इसी बीच बच्ची को एनसी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची के दादा पाल सिंह ने आरोप लगाए थे कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने पानी में डुबोकर बच्ची की हत्या की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महिला मृतक बच्ची की रिश्ते में चाची बताई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed