फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Stone pelted on former sarpanch's house

पूर्व सरपंच के मकान पर आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते किया पथराव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
Stone pelted on former sarpanch's house
पानीपत। देसराज कॉलोनी में रह रहे बिचपड़ी गांव के पूर्व सरपंच के मकान पर कुछ बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते पथराव कर दिया। सरपंच को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। सरपंच ने डॉयल 112 पर सूचना दी, लेकिन जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। तहसील कैंप थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। देसराज कॉलोनी निवासी विजय कुमार ने बताया कि 22 जुलाई की रात साढ़े 11 बजे प्रवीन शर्मा अपने कुछ साथियों के साथ आया और घर पर पथराव कर दिया। उसने विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी। विजय ने बताया कि इससे पहले भी आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी दे चुका है, जिसकी वह पहले भी शिकायत दे चुके है। उस मामले में प्रवीन ने माफी मांगकर समझौता कर लिया था, लेकिन आरोपी ने अब दोबारा हमला किया। विजय का कहना है कि आधे घंटे में आरोपियों ने मकान पर दो बार पथराव किया। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed