फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Step-grandfather kidnapped a five-month-old child, the incident was captured in CCTV footage

सौतेले दादा ने किया पांच माह के बच्चे का अपहरण, सीसीटीवी फुटेज में वारदात कैद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Step-grandfather kidnapped a five-month-old child, the incident was captured in CCTV footage
पानीपत। किशनपुरा में सौतेले दादा ने पांच माह के बच्चे का अपहरण कर लिया। वारदात उस समय हुई जब बच्चे के माता-पिता उसे दादी के पास छोड़कर कुरुक्षेत्र गए थे। ऐसे में बच्चे के पिता की ओर से दी गई तहरीर में दादी की भूमिका भी संदिग्ध बताई गई है। मामले में सीसीटीवी फुटेज में बच्चे को ले जाते आरोपी दादा दिखाई दे रहा है। पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर आरोपी दादा को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन अभी बच्चे को बरामद नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन

किशनपुरा निवासी कैलाश ने बताया कि वह 22 जून को पत्नी कविता के साथ धार्मिक यात्रा पर कुरुक्षेत्र गया था। इस दौरान पांच माह के बच्चे को मां कृष्णा के पास छोड़ गया था। चार जुलाई की रात में वे वापस लौटे तो मां ने बताया कि बच्चे को नीचे किरायेदार खिला रहे थे। तभी सुबह 10 बजे उसे दादा चंद्रगुप्त उठा ले गया। इसके बाद पांच जुलाई को उसने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो सौतेला पिता चंद्रगुप्त घर की तरफ आता दिखाई दे रहा है। इसके बाद एक मिठाई की दुकान में लगे कैमरे चेक किए तो उसमें पिता बच्चे को गोद में लेकर जाता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद जीटी रोड स्थित निर्माणाधीन गुरुद्वारे में चंद्रगुप्त के बारे में पूछताछ की तो लोगों ने बताया कि वह रोज वहां खाना खाने आता है, जिस पर कैलाश ने वहां रुककर सौतले पिता चंद्रगुप्त को पकड़ लिया, लेकिन बच्चा नहीं मिला। पूछताछ में आरोपी दादा ने बताया कि बच्चा जींद में किसी को दे दिया है, जिसके बाद डॉयल-112 पर कॉल कर उसे पुलिस के सुपुर्द किया गया। पुलिस ने मामले में शिकायत मिलने के बाद अपहरण का केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उससे बच्चे के बारे में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

पंडित के कहने पर कुरुक्षेत्र गए थे दंपती
कैलाश ने बताया कि जनवरी 2022 में बेटे कार्तिक का जन्म हुआ था। पंडित से जन्म कुंडली निकलवाई तो उसने कहा कि बेटा मूल नक्षत्र में पैदा हुआ है। इसके लिए पंडित ने उन्हें कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर में स्नान करने और हवन यज्ञ कराने के लिए कहा, जिसके बाद वह वे कार्तिक को अपनी मां के पास छोड़कर गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दादी ने दी सफाई, बोली-गई थी पुलिस चौकी पर नहीं हुई कार्रवाई
दादी कृष्णा ने बताया कि चार जुलाई की सुबह चंद्रगुप्त बच्चे को उठाकर ले गया था। इसके बाद वह किशनपुरा चौकी में शिकायत देने गई थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। शाम को दोबारा चौकी में गई, लेकिन पुलिस ने फिर भी कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद रात में कुरुक्षेत्र से लौटने पर पिता ने बेटे की खोजबीन शुरू की।
पिता की शिकायत पर सौतेले पिता और मां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। बच्चे की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे बरामद कर लिया जाएगा।
-मंजीत सिंह, सेक्टर-29 थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed