फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Statue consecration ceremony held in Shri Vishwakarma temple

Panipat News: श्री विश्वकर्मा मंदिर में किया प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा समारोह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 02:56 AM IST
विज्ञापन
Statue consecration ceremony held in Shri Vishwakarma temple
कलश यात्रा के दौरान झांकियां निकालती मनोज पांचाल की टीम। स्रोत : सभा
हरिसिंह कालोनी के विश्वकर्मा मंदिर में प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजितहम सब सनातन धर्म के लिए काम करें : महीपाल ढांडा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। हरि सिंह कॉलोनी स्थित श्री विश्वकर्मा मंदिर में रविवार को राम दरबार, राधा कृष्ण, मां दुर्गा व शिव शंकर की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा हुई। प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा समारोह में कलश यात्रा के साथ प्रतिमाओं का नगर भ्रमण करवाया गया। उसके बाद हवन कर प्रतिमाओं को स्थापित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा रहे। विश्वकर्मा समाज के लोगों ने मंत्री महीपाल ढांडा का फूल मालाओं से स्वागत किया और पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि यह पवित्र काम है। पवित्रता के साथ प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा करवाना पुण्य का काम है और इससे सनातन धर्म को बल मिलता है। हम सब का एक ही लक्ष्य होना चाहिए कि सनातन धर्म की एकता के लिए काम करें। श्री विश्वकर्मा मंदिर में अब राम दरबार, राधा कृष्ण, मां दुर्गा व शिव शंकर के भी साक्षात दर्शन होंगे। विश्वकर्मा पांचाल सभा के चेयरमैन विनोद पांचाल, वाइस चेयरमैन सोमपाल फोरमैन, प्रधान ईसम कुमार पांचाल, संस्थापक सतपाल पांचाल ने शिक्षा मंत्री को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मंदिर से प्रतिमाओं की भ्रमण यात्रा व कलश यात्रा का शुभारंभ हो यात्रा शनि मंदिर, नूरवाला के सनातन धर्म मंदिर, जसबीर कालोनी, गीता कालोनी, धमीजा कालोनी, मोती राम कालोनी से होते हुए वापिस मंदिर में सम्पन्न हुई। यात्रा में टीवी कलाकार मनोज पांचाल की टीम की झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन

इस अवसर पर रविंद्र पांचाल, डॉ. इंद्रपाल पांचाल, सुभाष पांचाल, प्रवीण पांचाल, रोहतास पांचाल, डॉ.धनपाल, पार्षद सोनू संधू उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed