{"_id":"6a19eae38b3d3642a50d441d","slug":"staff-trained-in-cpr-snake-bites-and-emergency-first-aid-panipat-news-c-244-1-sknl1016-158076-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: कर्मचारियों को सीपीआर, सांप काटने और आपातकालीन प्राथमिक उपचार का दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: कर्मचारियों को सीपीआर, सांप काटने और आपातकालीन प्राथमिक उपचार का दिया प्रशिक्षण
Sat, 30 May 2026 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sat, 30 May 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
एनएफएल में कर्मचारियों को सीपीआर, सांप काटने और आपातकालीन प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण देत संदीप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। नेशनल फर्टीलाइजर लिमिटेड (एनएफएल) में आयोजित तीन दिवसीय फर्स्ट एड प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुक्रवार को समापन हो गया। इस दौरान जिला कल्चरल कोऑर्डिनेटर एवं फर्स्ट एड लेक्चरर संदीप रत्तेवाल ने अधिकारियों और कर्मचारियों को विभिन्न आपातकालीन परिस्थितियों में प्राथमिक सहायता देने की तकनीकों का प्रशिक्षण दिया।
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को स्ट्रेचर के सही उपयोग, घायल व्यक्ति को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने, सीपीआर, रिकवरी पोजीशन और फ्रैक्चर मैनेजमेंट का व्यावहारिक अभ्यास कराया गया। साथ ही सांप, बिच्छू और कुत्ते के काटने, जलने, रक्तस्राव, सदमा, बेहोशी, दम घुटना, हार्ट अटैक, बिजली का झटका, सड़क दुर्घटनाएं, नकसीर, हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन जैसी आपात स्थितियों में प्राथमिक उपचार की विस्तृत जानकारी दी गई।
संदीप रत्तेवाल ने कहा कि प्राथमिक सहायता केवल एक प्रशिक्षण नहीं, बल्कि समाज सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। यदि हर व्यक्ति को फर्स्ट एड का सामान्य ज्ञान हो तो कई जीवन बचाए जा सकते हैं। उन्होंने प्रतिभागियों से इस जानकारी को अपने परिवार और समाज में भी साझा करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
समापन अवसर पर एनएफएल के एचआर मैनेजर तोष कुमार ने प्रशिक्षण को उपयोगी बताते हुए संदीप रत्तेवाल का आभार व्यक्त किया। प्रतिभागियों ने भी कार्यक्रम को अत्यंत व्यावहारिक और जीवनोपयोगी बताया।