फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   sports, kabaddi, paniapat, haryana

कबड्डी प्रतियोगिता में नौवीं कक्षा की टीम ने पाया प्रथम स्थान

Sat, 05 Nov 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत। Updated Sat, 05 Nov 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
sports, kabaddi, paniapat, haryana
पानीपत - फोटो : पानीपत
इसराना। हरियाणा एक हरियाणवी एक कार्यक्रम के तहत छात्रों एवं अध्यापकों की खेल प्रतियोगिताएं करवाई गई। प्रतियोगिता में कबड्डी में नौ कक्षा की टीम ने दसवीं को 22 के मुबाकले 17 अंक से हराया। वहीं रस्साकसी में 12वीं ने 11वीं को 10वीं ने नौवीं को आठवीं ने सातवीं को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस दौरान हरियाणा स्वर्ण जयंती सप्ताह के अंतर्गत छात्रों में साफ सफाई की भावना बढ़ाने के लिए हैंडवास-डे मनाया।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य संजय कुमार व संचालन डीओसी स्काउट्स प्रदीप मलिक ने किया। प्राचार्य संजय कुमार ने बताया कि हमारे समाज में आपसी सहयोग से हम समाज को विकास के पथ पर ले जा सकते हैं। व्यक्तिगत साफ सफाई के साथ साथ हमें अपने आस पड़ोस की सफाई करनी होगी तभी हम स्वस्थ जीवन जी सकते हैं। कार्यक्रम के आयोजक डीओसी स्काउट्स प्रदीप मलिक ने बताया कि हरियाणा स्वर्ण जयंती सप्ताह के अंतर्गत छात्रों एवं अध्यापकों की खेल प्रतियोगिता कराकर आपसी भाईचारे को बढ़ाया है। हैंडवास डे पर उन्होंने छात्रों को हाथ धोने के तरीके व लाभ बताए।
विज्ञापन


पीटीआई मनीष घनघस ने बताया कि बोरी दौड़ में जूनियर में मोहित प्रथम, साहिल द्वितीय व रोहित तृतीय स्थान पर रहे। सीनियर में संजय प्रथम, बलित द्वितीय व इंद्रजीत तृतीय रहे। अध्यापकों के रस्साकसी मुकाबले में प्राचार्य संजय कुमार की टीम प्रथम व पीटीआई मनीष घनघस की टीम द्वितीय रही। इस मौके पर सुधीर घनघस, मौलिक मुख्याध्यापक कैलाशचंद्र, सतीश कुमार, विजय सिंह, सुखदेव शास्त्री, राजेश कुमार, धर्मपाल, विकास रानी, सुनीता देवी व बलराज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed