फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Sports competitions for health workers from March 21

स्वास्थ्य कर्मियों के लिए 21 मार्च से खेल प्रतियोगिताएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Mar 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Sports competitions for health workers from March 21
पानीपत। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के बेहतर स्वास्थ्य को देखते हुए विभाग ने अब कर्मचारियों के लिए खेल प्रतियोगिताएं कराने की पहल की है। सिविल सर्जन के निर्देशों पर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के लिए 21 से 25 मार्च तक पानीपत क्लब में बैडमिंटन प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में सिविल सर्जन कार्यालय, सिविल अस्पताल, सीएचसी व पीएचसी की टीमें भाग लेंगे। महिलाओं व पुरुषों की टीमें अलग-अलग होंगी। ये प्रतियोगिताएं अब हर साल आयोजित की जाएंगी। जितने वाली टीमों को डीसी व सिविल सर्जन की ओर से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के नोडल अधिकारी डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. ललित वर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के बेहतर स्वास्थ्य व मानसिक रूप से मजबूत करने के लिए 21 से 25 मार्च तक बैडमिंटन प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। इसमें सिविल सर्जन, डिप्टी सिविल सर्जन, एसएमओ, डॉक्टर , स्टाफ नर्स व अन्य कर्मचारी भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिताओं में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागियों के नाम मांगें गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed