{"_id":"626d9f1c54a54d441413fd09","slug":"speed-breakers-will-be-built-on-the-roads-illegal-roads-will-be-closed-panipat-news-knl1066840148","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों पर लगाम को बनेंगे स्पीड ब्रेकर, अवैध रास्ते होंगे बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों पर लगाम को बनेंगे स्पीड ब्रेकर, अवैध रास्ते होंगे बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए जौंधन चौक, असंध नाका, रोहतक-गोहाना रोड, मुनक कैनाल के साथ ही अन्य स्थानों पर स्पीड ब्रेकर बनवाए जाएंगे। नहर के दोनों ओर ग्रिल लगाई जाएगी। यह निर्णय शुक्रवार को लघु सचिवालय में सड़क सुरक्षा की बैठक में लिया गया। साथ ही यह भी तया किया गया कि अवैध रास्तों को बंद कराया जाएगा।
बैठक में समस्या रखी गई कि मुख्य मार्गों में कई स्थानों पर डिवाइडर तोड़कर अवैध रास्ते बनाए गए हैं। इससे दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। इस पर अवैध कटों को बंद कराने का फैसला लिया गया। साथ ही एनएचएआई के पीडी के प्रतिनिधि के रूप में मौजूद अधिकारी को निर्देश दिया गया कि गांव गांजबड़ में फुटओवर ब्रिज की जगह अंडरपास का विकल्प तलाशा जाए। जीटी रोड पर बंद कटों को खोला जाएगा। स्पीड ब्रेकर के निर्माण पर लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता जतिन खुराना ने बताया कि टेंडर लगा दिए गए हैं। जल्द ही काम शुरू किया जाएगा।
मॉडल टाउन में सुबह पांच से सात बजे तक सैर करने वालों के लिए मुख्य मार्ग को नो ट्रैफिक जोन बनाया जाएगा। मई के प्रथम सप्ताह में मॉडल टाउन में सभी गैर सरकारी संगठनों को लेकर विशेष मुहिम चलाई जाएगी और सुबह दो घंटे के लिए नो ट्रैफिक जोन रहेगा।
विज्ञापन
स्काई लार्क से लालबत्ती चौक तक जीटी रोड होगी जाम मुक्त
स्काई लार्क से लेकर लालबत्ती चौक तक जीटी रोड को जाम मुक्त किया जाएगा। इसमें समाजसेवी संगठनों की मदद ली जाएगी। इस मौके पर सांसद संजय भाटिया ने समाजसेवी गौरव लीखा एवं अन्य समाजसेवियों के साथ प्रयोग के तौर पर रणनीति बनाने का निर्देश दिया है। इसमें ट्रैफिक पुलिस के कर्मियों को भी शामिल किया जाएगा।