फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Special opportunity for DEd exam

डीएड परीक्षा के लिए विशेष मौका

Wed, 09 Apr 2014 12:10 AM IST
अमर उजाला, पानीपत
अमर उजाला, पानीपत Updated Wed, 09 Apr 2014 12:10 AM IST
विज्ञापन
पानीपत। हरियाणा शिक्षा बोर्ड भिवानी के अंतर्गत डीएड प्रथम और द्वितीय सेमेस्टर के विशेष अतिरिक्त अवसर और तृतीय और चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा 15 अप्रैल से शुरू हो रही हैं।
विज्ञापन


बोर्ड ने परीक्षार्थियों की परेशानी को देखते हुए यह कदम उठाया है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी के अंतर्गत डीएड के प्रवेश वर्ष 2011 और तृतीय और चतुर्थ सेमेस्टर 2010 में बहुत से परीक्षार्थी फेल हो गए थे। इन परीक्षार्थियों को परीक्षा में पास न होने पर अपने भविष्य की चिंता थी और दो साल की पढ़ाई करने के बाद भी डिग्री हाथ नहीं लग सकी थी।
विज्ञापन


हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी ने ऐसे परीक्षार्थियों की समस्या के समाधान को लेकर कदम उठाया। बोर्ड अधिकारियों ने बताया कि डीएड के प्रवेश वर्ष 2011 के प्रथम व द्वितीय सेमेस्टर और 2010 के तृतीय और चतुर्थ सेमेस्टर के ऐसे विद्यार्थियों को परीक्षा में पास होने का एक ओर मौका दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि इनकी परीक्षाएं 15 अप्रैल को आरंभ होंगी। उन्होंने बताया कि इन परीक्षार्थियों के अनुक्रमांक पंजीकृत डाक के माध्यम संबंधित संस्थाओं को भेज दिए हैं। बावजूद इसके अनुक्रमांक न मिल पाने पर परीक्षा व्यक्तिगत रूप  से कार्यालय में मिल सकता है।


ऐसे परीक्षार्थियों की सुविधा को देखते हुए 13 और 17 अप्रैल को अवकाश के दिनों में भी कार्यालय खुला रहेगा। ये परीक्षार्थी अपने अनुक्रमांक को लेकर कार्य समय के बीच में आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed