फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Special bus service for Haridwar today on Ganga Dussehra

Panipat News: गंगा दशहरा पर हरिद्वार के लिए आज विशेष बस सेवा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Special bus service for Haridwar today on Ganga Dussehra
पानीपत। गंगा दशहरा पर हरिद्वार जाने के लिए रोडवेज बसों की मांग बढ़ गई है। बुधवार को ही आठ अतिरिक्त बस पानीपत से हरिद्वार भेजी गई। इसके बाद भी बसों की मांग बनी रही। रोडवेज वीरवार को गंगा दशहरा पर हरिद्वार रूट पर बसों की विशेष व्यवस्था करेगा। इसके साथ जरूरत पड़ने पर यमुना के सनौली घाट के लिए अतिरिक्त बस चलाएगा।
विज्ञापन

गंगा दशहरा वीरवार को है। प्रदेशभर के लोग हरिद्वार जाने के लिए पानीपत डिपो से होकर जाते हैं। ऐसे में सामान्य दिनों में पानीपत से हरिद्वार के लिए 13 बसें चलाई जा रही हैं। गंगा दशहरा से एक दिन पहले बुधवार को तड़के ही हरिद्वार जाने के लिए बसों की मांग बढ़ गई। पानीपत डिपो से पहली बस तड़के सवा पांच बजे पहली बस रवाना की। इसके बाद दिन चढ़ने के साथ बसों की मांग भी बढ़ने लगी। रोडवेज अधिकारियों ने यात्रियों की मांग को देखते हुए अतिरिक्त बसों को रवाना किया। इसके लिए लोकल रूट की बसों को हरिद्वार रूट पर चलाया गया। सायं तीन बजे तक 20 बसों को पानीपत से हरिद्वार रवाना किया। इसके बाद भी रोडवेज बसों की मांग बनी रही। बुधवार रात को सवा नौ बजे आखिरी बस हरिद्वार के लिए रवाना की। इसके बाद भी यात्रियों की बसों के लिए मांग बनी रही। उनको वीरवार तड़के पहली बस से हरिद्वार भेजने की कही। पानीपत डिपो के अलावा आठ बस दूसरे डिपो से भी पानीपत से होकर हरिद्वार जाती हैं। रोडवेज वीरवार को गंगा दशहरा के दिन तड़के ही बसों को चलाएगा।
विज्ञापन

नौल्था गांव की गीता और नीतिशा ने बताया कि उनको गंगा स्नान के लिए हरिद्वार जाना है। वे बुधवार सुबह ही बस स्टैंड पर पहुंच गई थीं। रोडवेज बस में टिकट के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। इसके बाद मुश्किल से सीट मिली। सीट मिलने के बाद सांस में सांस आया है। परढाना गांव के हरमेश और राजेंद्र ने बताया कि ज्येष्ठ मास में दशहरा पर गंगा स्नान का विशेष महत्व है। वे लंबे समय से गंगा में स्नान के लिए कार्यक्रम बना रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंडित प्रवीण शास्त्री ने बताया कि गंगा दशहरा का पर्व हर वर्ष ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन मां गंगा स्वर्ग से धरती पर अवतरित हुई थीं। इस साल गंगा दशहरा का पांच जून को है। इस दिन गंगा स्नान का विशेष महत्व है। इसके बाद दान-पुण्य करना चाहिए। ऐसा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और पितृ भी संतुष्ट होते हैं। गंगा के घाट पर जाकर पिंडदान, तर्पण, दान, श्राद्ध और दीपदान करना चाहिए।

वर्जन :
गंगा दशहरा पर हरिद्वार के लिए बसों की मांग बुधवार को ही बढ़ गई। दोनों दिन लोगों की मांग अनुसार बस चलाई जाएंगी। यमुना घाट पर शामली की बसों का ठहराव कराया जाएगा। यहां जरूरत पड़ने पर लोकल रूटों की बसों को लगाया जाएगा।
विक्रम कांबोज, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed