फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Space craft on the moon, echoing sky of textile city

Panipat News: चांद पर यान, टेक्सटाइल नगरी का गूंजा आसमान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Aug 2023 02:08 AM IST
विज्ञापन
Space craft on the moon, echoing sky of textile city
पानीपत। चंद्रयान-3 ने अपना 41 दिन का सफर तय करने के बाद बुधवार को जैसे ही चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग की तो कपड़ा नगरी का आसमान पटाखों से गूंज उठा। चारों ओर पटाखों की गूंज के बीच लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी और नाच गाकर खुशी का इजहार किया। खास से लेकर आम जन तक करीब पांच लाख लोगों व स्कूली बच्चों ने चंद्रयान की लैंडिंग देखी। हर किसी को सारा जहां अपनी मुट्ठी में नजर आया।
विज्ञापन

चंद्रयान-3 की लैंडिंग लोगों के लिए यादगार बनाने के लिए पानीपत में बुधवार सुबह ही तैयारी शुरू हो गई। निगम के वार्ड-20 पार्षद लोकेश नांगरू ने मॉडल टाउन लाल टंकी मार्केट में बड़ी स्क्रीन लगवाई। यहां पार्षद संजीव दहिया समेत मॉडल टाउन के मौजिज लोग पहुंचे। शाम को जैसे ही चंद्रयान-3 की चांद पर सफल लैंडिंग हुई तो यहां ढोल नगाड़ों के साथ पटाखों से आसमान गूंज उठा। पार्षद ने लड्डू बांटकर खुशी साझा की। उन्होंने कहा कि भारत चांद पर पहुंच गया है। अब चंदा मामा हमसे दूर नहीं हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में इसरो को बड़ी कामयाबी मिली है। इसरो के वैज्ञानिक असली हीरो हैं।
विज्ञापन

पानीपत शहरी विधानसभा के अंतर्गत चंद्रयान 3 की लैंडिंग का कार्यक्रम सरकारी विश्राम गृह में रखा। जिला प्रभारी संदीप जोशी की मौजूदगी में सांसद संजय भाटिया, विधायक प्रमोद विज, मेयर अवनीत कौर व जिलाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में चंद्रयान-3 की लैंडिंग का कार्यक्रम देखा। चंद्रयान की लैंडिंग होते ही कार्यक्रम सभागार भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा। कार्यक्रम के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री कृष्ण छौक्कर व रविंद्र भाटिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed