{"_id":"622bab6da3268055717aef78","slug":"sonia-anshu-get-highest-mother-award-panipat-news-knl101597798","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनिया, अंशु को मिला सर्वोच्च माता पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनिया, अंशु को मिला सर्वोच्च माता पुरस्कार
विज्ञापन
इसराना। सीडीपीओ कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सर्वोत्तम माता रही महिलाओं के साथ सीडीपीओ पु
- फोटो : Panipat
इसराना। महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वावधान में शुक्रवार को सीडीपीओ कार्यालय परिसर में ब्लाक स्तरीय सर्वोत्तम माता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सोनिया पलड़ी को सर्वोत्तम मां का पुरस्कार मिला। दूसरे स्थान पर मनीषा भाऊपुर और तीसरे स्थान पर ऊषा बिजावा रहीं।
कार्यक्रम में सीडीपीओ पुष्पा रानी ने कहा कि विभाग हर गांव में आंगनबाड़ी केद्रों के माध्यम से महिलाओं एवं बच्चों के विकास के लिए कार्यक्रम चला रहा है। बच्चों की सही ढंग से देखभाल एवं समय पर टीकाकरण के लिए समझाया जाता है। जो महिलाएं छोटे बच्चों को समय पर टीके लगवाती हैं, उन्हें सर्कल एवं ब्लॉक स्तर पर सम्मानित किया जाता है। इस मौके पर इसराना पीएचसी इंचार्ज डॉ. ललित कुंडू, फार्मेसी अधिकारी राकेश कुमार, सुपरवाईजर दर्शना देवी, कमला देवी व मोहिनी देवी, लिपिक सुरजीत व सेवादार गुलशन कुमार मौजूद रहे।
प्रतियोगिता के परिणाम-
ब्लाक स्तर :
सोनिया पलड़ी प्रथम, मनीषा भाऊपुर द्वितीय एवं ऊषा बिजावा तृतीय
सर्कल स्तर :
बुआना लाखु सर्कल में रिंकू रानी बांध प्रथम, पूनम कैत द्वितीय एवं ऊषा बिजावा तृतीय
मांडी सर्कल में सोनिया पलड़ी प्रथम, कोमल मांडी द्वितीय एवं पिंकी बलाना तृतीय
इसराना सर्कल में आशा नौल्था प्रथम, संतोष ब्राह्मण माजरा द्वितीय एवं मोनू जौंधन कलां तृतीय
परढ़ाना सर्कल में मनीषा भाऊपुर प्रथम, लक्ष्मी अहर द्वितीय एवं अंजू देवी तृतीय
डाहर सर्कल में साक्षी डिडवाडी प्रथम, सोनिया बुडशाम द्वितीय एवं राजपति डाहर तृतीय
छिछड़ाना सर्कल में प्रियंका कुराना प्रथम, रीना सींक द्वितीय एवं आरती सींक तृतीय
सर्वोत्तम माता पुरस्कार में अंशु अव्वल, शबनम रहीं द्वितीय
बापौली। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय बापौली में शुक्रवार को खंड स्तरीय सर्वोत्तम माता पुरस्कार प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बापौली खंड के सभी छह सर्कल से पहला, द्वितीय और तीसरा स्थान पाने वाली 18 महिलाओं ने भाग लिया। इनमें खंड स्तर पर खोजकीपुर गांव निवासी अंशु पत्नी जितेंद्र ने प्रथम, बापौली निवासी शबनम पत्नी सचिन ने दूसरा और रिसपुर गांव निवासी सुमन पत्नी सुर्याकांत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
सीडीपीओ बापौली लक्ष्मी देवी ने बताया कि सभी विजेता महिलाओं को क्रमश: चार हजार, तीन हजार और दो हजार रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया गया है। उन्होंने बताया कि सर्कल स्तर पर पर पहले व दूसरे और तीसरे स्थान पर आने वाली महिलाओं को 2000, 1200 और 800 रुपये की नकद राशि इनाम स्वरूप दी गई है। इस अवसर पर बापौली सीएचसी से स्वास्थ्य निरीक्षक सुशील कुमार, सुपरवाइजर मीना, गरिमा, संगीता, मीना, सोनिका, शीला, सुषमा एवं खण्ड बापौली की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रही।