फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Son missing, mother expressed fear of kidnapping

Panipat News: बेटा लापता, मां ने जताई अपहरण की आशंका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2024 08:22 AM IST
विज्ञापन
Son missing, mother expressed fear of kidnapping
पानीपत। शहर से एक 13 वर्षीय बच्चे के संदिग्ध परिस्थितियों में गायब होने का मामला सामने आया है। जिसे परिजनों ने काफी तलाश किया, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। परिजनों ने बच्चे के अपहरण किए जाने की आशंका जताई है। इसके अलावा शहर से दो युवतियों और दो युवक भी संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गए। उनके परिजनों ने भी पुलिस को शिकायत देकर उनके खोजबीन की अपील की है।
विज्ञापन



किशनपुरा चौकी पुलिस को दी शिकायत में सुंदरी वासी गांव हरपुर थाना अखंड नगर जिला सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश ने बताया कि वह अब माताजी मंदिर शिव नगर के पास किराए पर रहती है। उसके तीन बच्चे हैं। उसके दूसरे नंबर का बेटा 13 साल का आदर्श वीरवार शाम सात बजे खेलने के लिए गया था जो अब तक वापस नहीं आया। उन्होंने अपनी तौर पर उसकी काफी तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया। पीडि़ता ने शक जताया है कि उसके बेटे का अपहरण किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एक अन्य घटना में थाना चांदनी बाग पुलिस को दी शिकायत में जिला उतर दिनाजपुर पश्चिम बंगाल हाल किराएदार कुंडू काॅलोनी ने बताया कि उसके पास चार बच्चे हैं। जिनमें दो लड़के और दो लड़की हैं। उसकी 20 वर्षीय बेटी वीरवार रात आठ बजे किसी को बगैर कुछ बताए घर से कहीं चली गई। जो अब तक वापस नही आई है। पिता ने अपनी बेटी को ढूंढने की पुलिस से गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह एक अन्य घटना के अनुसार थाना किला पुलिस को दी शिकायत में जिला उतर दिनाजपुर पश्चिमी बंगाल हाल किराएदार ज्ञान दीप स्कूल मन मोहन नगर बबैल रोड ने बताया कि उसके पास एक लड़की और 4 लड़के हैं। उसकी बड़ी 19 वर्षीय बेटी वीरवार को शाम को घर से बिना बताए कही पर चली गई। उन्होंने काफी तलाश की लेकिन वह नही मिली। पीड़िता ने अपने बेटी को ढूंढने की पुलिस से गुहार लगाई है। एक अन्य घटना में थाना तहसील कैंप पुलिस को दी शिकायत में सुनीता निवासी देसराज काॅलोनी ने बताया कि उसके तीन बच्चे है। उसका बेटा 39 वर्षीय अजय बुधवार रात करीब 8 बजे घर से काम के लिए नजदीक संजय चौक गुरु कृपा समिति के लिए गया था जो न तो अपने काम पर पहुंचा और न ही घर वापस आया। पीड़िता ने पुलिस को शिकायत देकर अपने बेटे को ढूंढने की गुहार लगाई है।


इसी क्रम में सेक्टर 13-17 पुलिस को दी शिकायत में हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 13-17 के रहने वाले राजेश सैनी ने बताया कि उसका 22 वर्षीय बेटा जीतेश वीरवार दोपहर करीब तीन बजे बाइक पर घर से निकला था। जिसके बाद वापस नहीं आया। उन्होंने उसकी काफी तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं लचा। उन्होंने पुलिस को शिकायत देकर अपने बेटे को ढूंढने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed