फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Son kills father by hitting a rod on his head for not giving money for drugs

नशे के लिए रुपये न देने पर बेटे ने सिर पर रॉड मारकर पिता की ली जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Son kills father by hitting a rod on his head for not giving money for drugs
पानीपत। ओमप्रकाश। फाइल फोटो। - फोटो : Panipat
गांव महराणा में नशे के लिए रुपये न देने पर बेटे ने सिर पर रॉड मारकर पिता की हत्या कर दी। चीख पुकार सुनकर मौके पर छोटा भाई और मां पहुंचे और आरोपी को रोकने का प्रयास किया। इस पर आरोपी ने भाई और मां को भी जान से मारने की धमकी दी और छत से कूदकर फरार हो गया। परिजनों की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज कर पुलिस आरोपी बेटे की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में गांव महराणा निवासी संदीप ने बताया कि उसके पिता ओमप्रकाश (50) पुत्र राम दयाल पिछले 20 साल से ऑटो चलाते थे, जबकि उसका बड़ा भाई संजय (19) नशा करता है। नशे की हालत में अक्सर वह पिता ओमप्रकाश से झगड़ा करता था। यही नहीं पिता के मेहनत की कमाई बड़ा भाई जबरन छीनकर ले जाता था, जिस वजह से घर में हमेशा झगड़ा रहता था। इसी क्लेश के चलते दो माह पहले मां चंद्रो अपने मायके राजस्थान के अलवर चली गई थी। बताया कि दो दिन पहले भाई संजय पिता से ऑटो छीनकर फरार हो गया था और तब से लापता था। इस बीच उसकी मां वीरवार को मायके से लौटी थी। सभी रात को खाना खाकर सो गए थे। इस दौरान करीब डेढ़ बजे उसका भाई संजय छत के रास्ते से घर में घुस आया और उसने पिता के सिर और पैर पर रॉड से हमला कर दिया। चिल्लाने की आवाज पर मां के साथ जब वह पिता के कमरे में पहुंचा तो भाई संजय पिता के सिर पर रॉड से ताबड़तोड़ हमला कर रहा था। जब उन्होंने रोकने का प्रयास किया तो जान से मारने की धमकी देकर छत के रास्ते फरार हो गया।
विज्ञापन

मां बोली-नशे में घर के बर्तन तक बेच दिए, पता होता तो ऐसे बेटे को जन्म नहीं देती
मृतक की पत्नी चंद्रो ने विलाप करते हुए कहा कि हत्यारे बेटे संजय ने नशे में घर के बर्तन तक बेच दिए। खाना बनाने तक का बर्तन नहीं छोड़ा। यहां तक कि घर में चारपाई पर बिछाने के लिए कपड़ा भी नहीं छोड़ा। पश्चाताप करते हुए उसने कहा कि अगर आज के दिन के बारे में उसे जरा भी अहसास होता तो वह ऐसे बेटे को जन्म ही नहीं देती और कोख में ही मार देती।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार बजे दरवाजा खटखटाया, घर पहुंचे तो सांस चल रही थी : पड़ोसी
पड़ोसी सुमेरचंद ने बताया कि मृतक के बेटे संदीप ने शुक्रवार सुबह चार बजे उनके घर का दरवाजा खटखटाया और पिता को अस्पताल लेकर चलने की बात कही। आनन-फानन में ओमप्रकाश के घर पहुंचा तो ओमप्रकाश खून से लथपथ पड़ा हुआ था, उसकी सांस चल रही थी। उन्होंने दो घूंट पानी पिलाया, जिसके एक मिनट बाद ही उसकी मौत हो गई। सुमेरचंद का कहना है कि दपंती और उनके बड़े बेटे के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे।
परिजनों के बयान पर आरोपी बेटे के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- इंस्पेक्टर योगेश कुमार, मॉडल टाउन थाना प्रभारी

पानीपत। शव ग्रह के बाहर मौजूद मृतक ओमप्रकाश के परिजन।

पानीपत। शव ग्रह के बाहर मौजूद मृतक ओमप्रकाश के परिजन।- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed