फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Son-in-law bullies by showing brother-in-law's I-card, travel agency owner catches him

Panipat News: जीजा का आईकार्ड दिखा जमाई धौंस, ट्रैवल एजेंसी मालिक ने पकड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Nov 2023 02:20 AM IST
विज्ञापन
Son-in-law bullies by showing brother-in-law's I-card, travel agency owner catches him
पानीपत। जीटी रोड एसडी कॉलेज के पास स्थित अभय ट्रैवल के मालिक को भाड़ा कम करने के लिए पुलिस कर्मचारी बनकर धमका रहे एक युवक को उसके मालिक ने पकड़ लिया। आरोपी के पास उसके रिश्तेदारों का आईकार्ड था। ट्रैवल मालिक ने आरोपी युवक को पकड़कर सिटी थाना पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन


संदीप राणा ने बताया कि उसकी एसडी कॉलेज के पास अभय ट्रैवल एजेंसी है। उसके पास एक युवक आया। उसने कहा कि उसे राजस्थान के गंगा नगर में कंबल भेजने हैं। उसने उससे 750 रुपये किराया मांगा, लेकिन वह युवक पुलिस की धौंस दिखाने लगा और कहने लगा कि वह राजस्थान पुलिस का कर्मचारी है। वह खुद को राजस्थान पुलिस का कांस्टेबल चेतन लाल बता रहा था। भाड़ा कम न करने पर उसने उसकी एजेंसी बंद कराने की धमकी दी। इस पर उसे शक हुआ तो उसने उसे पकड़ लिया और सख्ती से पेश आया तो उसने सोहन लाल नाम का होमगार्ड का आईडी भी निकाल लिया। बाद में उसने पुलिस को कॉल की तो वह माफी मांगने लगा और पैर पकड़ने लगा। उसका नाम राकेश कुमार निवासी गंगानगर था। आरोपी ने बताया कि यह पुलिस का आईकार्ड उसके जीजा का है। होम गार्ड का आईकार्ड उसके फूफा का है। उसने पुलिस कर्मचारी की धौंस दिखाने के लिए ये आईकार्ड अपने पास रखा था। उन्होंने आरोपी युवक को सिटी थाना पुलिस को सौंप दिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं इस बारे में सिटी थाना प्रभारी जाकिर हुसैन का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed