फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Some English speaking people had fun and fooled Dushyant: Dr. Ajay Singh

अंग्रेजी बोलने वाले कुछ लोगों ने मौज की और दुष्यंत को बना गए मूर्ख : डॉ. अजय सिंह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2024 06:40 AM IST
विज्ञापन
Some English speaking people had fun and fooled Dushyant: Dr. Ajay Singh
पानीपत। जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने कहा कि अंग्रेजी बोलने वाले कुछ लोगों ने साढ़े चार साल के राज में मौज की। वे ड्राइंग रूम में दुष्यंत के साथ बैठक भी करते थे। मैंने सोचा कि युवाओं की फौज कुछ नया करेगी, लेकिन वे लोग इसको (दुष्यंत) मूर्ख बनाकर चले गए।
विज्ञापन

डॉ. अजय सिंंह चौटाला का यह दर्द शुक्रवार को पानीपत के सेक्टर-25 स्थित शगुन गार्डन में जिला स्तरीय सम्मेलन में मंच से निकला। उन्होंने कहा कि लोगों के कार्यकर्ता आते जाते हैं, लेकिन हमारे तो उम्मीदवार भी भाग गए। उन्होंने कहा कि इससे घबराने की जरूरत नहीं है। फिर कार्यकर्ताओं से भी पूछा कि वे हार गए हैं या फिर थक गए हैं। कार्यकर्ताओं ने जोश दिखाया तो उन्होंने कहा कि दुष्यंत ने 10 जीती थी, हम पुराने साथियों के साथ 40 सीट जीत कर दिखाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने ताऊ देवीलाल के समय के किस्से सुनाकर कार्यकर्ताओं में जोश भी भरा। उन्होंने कहा कि लड़ने वाला हार भी जाता है, लेकिन हौसला रखेंगे तो जीतेंगे भी। बीते समय को भुलाकर आगे काम करो। 10 विधायक तो क्या, उससे चार गुणा तक ला सकते हो। पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सरकार का हिस्सा बनकर साढ़े चार साल काम बहुत किए, लेकिन संगठन के लोग इन कामों को जनता तक नहीं पहुंचा पाएं। लोगों ने हमारे काम की बजाय दुष्प्रचार ज्यादा किया। उसी दुष्प्रचार ने हमें कमजोर किया। जिसका खामियाजा हमें लोकसभा चुनाव में भुगतना पड़ा। अब विधानसभा चुनाव से पहले सौ दिन हमारे पास हैं। अगर अच्छा काम करेंगे तो बेहतर स्थिति में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हमें चक्रव्यूह में फंसाया गया। कांग्रेस व इनेलो ने यमुना पार वाली बात भी हमारे खिलाफ कही। कांग्रेस ने संविधान खत्म के नाम पर एससी वर्ग और किसान वर्ग को आंदोलन में इस्तीफा देने पर सरकार गिर जाने की बात कहकर हमारे खिलाफ किया। जबकि सरकार आज भी चल रही है। हमें आपसी मतभेद को भूला कर संगठन को मजबूत करना होगा। कार्यकर्ताओं काे अपने किए कामों को लेकर गांव-गांव जाना है। पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष बृज शर्मा ने भी संगठन की मजबूती पर जोर दिया। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने डॉ. अजय सिंह चौटाला और दुष्यंत चौटाला का स्वागत किया। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र कादियान, बहन फूलवती, सुरेश मित्तल, रामनिवास पटवारी, सुरेश काला, सुरेंद्र धोला, शेर सिंह खर्ब, सोहन लाल बठला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed