फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Solving the problems of the common people is his priority: Manohar Lal

आमजन की समस्याओं का निदान उनकी प्राथमिकता : मनोहर लाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2024 06:43 AM IST
विज्ञापन
Solving the problems of the common people is his priority: Manohar Lal
समालखा। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान में केंद्रीय ऊर्जा शहरी एवं आवास मंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि उनका पूरा ध्यान आमजन की समस्याओं का निदान करने पर केंद्रित है। वे सभी नौ विधानसभा क्षेत्र में जाकर लोगों का धन्यवाद करेंगे व जनता दरबार लगाकर उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे। इसकी शुरुआत उन्होंने समालखा उपमंडल से शुक्रवार को की। शुक्रवार को दोपहर बाद यहां पहुंचने पर लोगों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुनते हुए कहा कि समस्याओं का निदान उनकी प्राथमिकता है। इस मौके पर 150 के करीब लोगों ने अपनी समस्याएं रखी। जिनका मंत्री ने पूरा करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


समस्याओं के समाधान में वे किसी तरह की ढील नहीं बरतेंगे। देश की जनता ने तीसरी बार मौका दिया इसके लिए वह जनता के प्रति आभारी हैं। केंद्रीय मंत्री ने लोगों की समस्याओं को सुनते हुए कहा कि उनका समाधान निश्चित रूप से होगा वे भरोसा रखें। उन्होंने कहा कि जो लोग समस्याएं लेकर उनके पास आएंगे वो निश्चित रूप से उन्हें अधिकारियों तक पहुंचाएंगे और संबंधित विभाग उनका समाधान करेगा। कार्यक्रम में हथवाला के बलबीर सिंह ने केंद्रीय मंत्री के समक्ष अपनी समस्या रखी जिसका उन्होंने निदान करने का आश्वासन दिया। एक अन्य शिकायतकर्ता वीरेंद्र त्यागी ने सड़क की मरम्मत करने से संबंधित समस्या दी जिसका उन्होंने समाधान का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में चरण सिंह ने खेत में ट्रांसफार्मर लगाने की मांग रखी। इसके अलावा बड़ी संख्या में लोगों ने बिजली पानी व अन्य रोजमर्रा की समस्याओं को लेकर मंत्री के समक्ष शिकायत रखी।
विज्ञापन


इस मौके पर 150 के करीब लोगों ने अपनी समस्याएं रखी। जिनका मंत्री ने पूरा करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में करनाल लोकसभा के इस मौके पर एडीसी डॉ. पंकज, एसडीएम अमित कुमार, डीएसपी नरेंद्र कादियान, भाजपा जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट, महामंत्री कृष्ण छौक्कर, संजय छौक्कर, जिला परिषद की पूर्व अध्यक्ष ज्योति शर्मा मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed