फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Solution of every problem is in Gita

गीता में है हर समस्या का समाधान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
Solution of every problem is in Gita
पानीपत। अंतराष्ट्रय गीता महोत्सव को लेकर आर्य कॉलेज के सेमिनार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सं - फोटो : Panipat
पानीपत। गीता महोत्सव के उपलक्ष्य में सोमवार को आर्य कॉलेज में सेमिनार का आयोजित किया गया। इस मौके पर ग्रामीण विधानसभा विधायक महिपाल ढांडा ने कहा कि आज का युग गीता को ग्रहण करने का है। गीता के श्लोकों से हर घर गूंजना चाहिए। अहंकार त्याग कर अच्छा जीवन जीने के लिए विद्वानों से ज्ञान लेना चाहिए। हर समस्या का समाधान गीता है।
विज्ञापन

सेमिनार का शुभारंभ ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा और जिला उपायुक्त सुशील सारवान ने किया। मुख्य वक्ता डॉ. प्रीतम सिंह ने कहा कि मोह द्वंद्व का समाधान श्रीमद्भागवत गीता से ही है। इसमें हर समस्या का समाधान है। गीता न केवल समस्याओं का समाधान बताती है बल्कि गौरवशाली भारतवर्ष की जानकारी भी प्रस्तुत करती है।
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश स्थित केंद्रीय विश्वविद्यालय के चांसलर डॉ. एचएम बेदी ने कहा कि इतिहास इस बात का गवाह है कि प्राचीन काल में दूसरे देशों के लोग हमारे देश में पढ़ने आते थे। संयुक्त राष्ट्र संघ ने भी गीता ग्रंथ को वैश्विक हेरिटेज में तीसरे स्थान पर चुना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रंगकर्मी संजीव लखनपाल ने कहा कि हमें भी अपने जीवन रूपी युद्ध में बड़ी से बड़ी समस्या से निपटने के लिए तैयार रहना चाहिए। गीता में लिखा है कि मनुष्य का केवल अपने कर्मों पर ही अधिकार है इसलिए उसे अपने कर्म ही करने चाहिए, फल की इच्छा नहीं करनी चाहिए। उत्तर प्रदेश के पूर्व गृह सचिव एमपी मिश्रा ने कहा कि हमें मिलकर गीता को दुनिया के सभी ग्रंथों में प्रथम स्थान पर लाना है। सबको रोशनी फाउंडेशन और वृंदावन ट्रस्ट के संरक्षक विकास गोयल ने कहा कि गीता ही हम सबको अच्छा जीवन जीने का सूत्र सिखाती है।

इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त वीना हुड्डा, सीईओ जिला परिषद विवेक चौधरी, सीटीएम रविंद्र मलिक, डीआईपीआरओ कुलदीप बांगड़, कृष्ण कृपा एवं जीओ गीता पानीपत के संयोजक सूरज दुरेजा, अनिल मदान, कृष्ण नारंग, कुंवर रविंद्र सैनी सहित शहर के विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संगठनों के लोग मौजूद रहे।

पानीपत। कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोग।

पानीपत। कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोग।- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed