फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Solution camps will be organized again in Palika Bazar Nigam, time changed

Panipat News: फिर से पालिका बाजार निगम में लगेंगे समाधान शिविर, बदला समय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
Solution camps will be organized again in Palika Bazar Nigam, time changed
पानीपत। नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली मूलभूत सुविधाओं की समस्याओं को हल करने के लिए एक बार फिर से समाधान शिविर नगर निगम की पालिका बाजार स्थित कार्यालय में लगा करेंगे। हालांकि अब यहां सुबह दस से 12 बजे तक लोगों की समस्याएं सुनी जाएंगी। लोगों की शिकायतें सुनने के लिए आयुक्त डॉ. पंकज यादव एवं संयुक्त आयुक्त मनी त्यागी उपस्थित रहेंगे। सोमवार से इसकी शुरुआत हो चुकी है। सोमवार को नौ शिकायतें आई। इनमें से ज्यादातर शिकायतें संपत्तिकर शाखा से जुड़ी रही।
विज्ञापन

गौरतलब है कि इससे पहले भी ये समाधान शिविर नगर निगम में ही सुबह नौ से 11 बजे तक लगाए जाते थे। पहले देवी लाल कॉम्प्लेक्स से इनकी शुरुआत हुई। संपत्तिकर की शिकायतें ज्यादा आने की वजह से इनको संपत्तिकर शाखा के पास संयुक्त आयुक्त कार्यालय में शिफ्ट करा दिया गया। इसके बाद जिला सचिवालय में इनको लगा लोगों की शिकायतें सुनी जाने लगी। अब फिर से पालिका बाजार स्थित संयुक्त आयुक्त कार्यालय में इनको फिर से लगाना शुरू किया गया है।
विज्ञापन

संयुक्त आयुक्त मनी त्यागी ने कहा कि निगम की शिकायतों को लेकर शहर के लोग किसी भी कार्यदिवस के दौरान समाधान शिविर में अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। इनको सुनने के लिए सुबह 10 से 12 बजे तक अधिकारी मौजूद रहेंगे। कोशिश रहेगी कि लोगों की समस्याओं का जल्द निवारण कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed