फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Society's branch manager arrested in case of fraud with investors

Panipat News: निवेशकों से धोखाधड़ी के मामले में सोसाइटी का शाखा प्रबंधक गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Apr 2025 02:59 AM IST
विज्ञापन
Society's branch manager arrested in case of fraud with investors
पानीपत/समालखा। पुलिस की स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट ने ह्यूमन वेल्फेयर क्रेडिट एंड थ्रिप्ट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड के एक शाखा प्रबंधक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की इस मामले में यह तीसरी गिरफ्तारी है। अब तक दो सीएससी संचालकों को गिरफ्तार किया है। यह सोसाइटी अधिकारियों पर सीधी पहली कार्रवाई है। इस मामले में जिले के विभिन्न थानाें में सोयाइटी के निदेशकों से लेकर एजेंट तक के खिलाफ धोखाधड़ी करने के आठ मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने बताया कि गत दिनों विभिन्न फरियादियों ने कार्यालय में पेश होकर उक्त सोसाइटी के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायतें दी थीं। उक्त सभी शिकायतों की जांच स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट पुलिस टीम द्वारा कराई थी। जांच पश्चात संबंधित थाना में सोसाइटी के अधिकारियों व एजेंटों के खिलाफ आठ अभियोग दर्ज किए। स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए सोमवार को सोसाइटी की पानीपत की सभी ब्रांच के हेड आरोपी बिजेंद्र निवासी मच्छरौली को गिरफ्तार किया है। आरोपी को दो दिन के रिमांड के बाद रविवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन




बॉक्स

ऑप्शन वन के नाम पर बनाई कंपनी
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी बिजेंद्र को दो दिन के रिमांड पर लिया गया था। पूछताछ में खुलासा किया कि सोसाइटी के सीएमडी समीर व अन्य ने वर्ष 2013 में ऑप्शन वन के नाम से एक कंपनी बनाई थी। कंपनी लोगों से एफडी व आरडी में मोटे मुनाफे की बात कहती थी। कंपनी ने पहला कार्यालय पानीपत में संजय चौक पर खोला था। वह वर्ष 2013 में कंपनी में एजेंट के तौर पर काम करने लगा और उसने काफी लोगों के पैसे निवेश कराए। कंपनी ने उसे पानीपत का प्रमुख बना दिया। कंपनी के पास हरियाणा में काम करने का लाइसेंस नहीं था। कंपनी के निदेशक ने वर्ष 2016 में ह्यूमन वेल्फेयर क्रेडिट एंड थ्रिप्ट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड के नाम से लाइसेंस बनवाया। इसमें भी कंपनी को हरियाणा में काम करने का लाइसेंस नहीं मिला। उन्होंने ऑप्शन वन कंपनी में लोगों से निवेश कराया और सारा पैसा उक्त सोयाइटी में ट्रांसफर कर दिया। सोसाइटी की पानीपत के बाद समालखा में शाखा शुरू की। उसे फिर समालखा ब्रांच का प्रमुख बना दिया। जहां उसने अपने नीचे और भी अपने साथियों को जोड़ लिया। इसके बाद पानीपत में नूरवाला बिचपड़ी चौक पर ब्रांच (सुविधा केंद्र) खोलकर परमानंद चतुर्वेदी को शाखा प्रमुख बना दिया। वह जिले की दोनों शाखाओं का काम देखता था। इसके बाद जिला में विभिन्न स्थानों पर सुविधा केंद्र खोलकर लोगों से फिक्स डिपॉजिट (एफडी), आरडी, सुकन्या समेत अन्य योजनाओं में आरबीआई की गाइडलाइन से ज्यादा रिटर्न देने की बात कहकर निवेश कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार आरोपी ने बताया कि पानीपत की सभी शाखा उनकी देखरेख में काम करती थी। लोगों की मैच्योरिटी पूरी हो जाने पर उनको सुविधा केंद्र पर नकद के रूप में जमा हुई राशि में से भुगतान कर दिया जाता था। सोसाइटी की दोनों करंसी चेस्ट में जमा बाकी पैसे आगे भेज देते थे। सोसाइटी ने आरोपी बिजेंद्र को कई बार विदेश यात्रा भी कराई। आरोपी बिजेंद्र के बैंक खातों में सात लाख रुपये मिले हैं।


यह है मामला
देवनगर के इशाक ने पुलिस को शिकायत में बताया था कि लवली खन्ना निवासी किला व परमानंद निवासी शिव नगर कृष्णपुरा ने उसे ह्यूमन वेलफेयर सोसाइटी में पैसे निवेश करने की कही थी। उसको विश्वास में लेकर हर रोज एक हजार रुपये के हिसाब से देने शुरू कर दिए। उसने एक साल में करीब 3.86 लाख रुपये निवेश किए। उसने साल पूरा होने पर पैसे वापस देने की कही तो लवली व परमानंद बहाने बनाने शुरू कर दिए। पुलिस ने जांच के उपरांत दिसंबर 2024 में तहसील कैंप थाना की पुलिस ने अभियोग दर्ज कर किया था। वहीं अन्य कई मामलों में शिकायत पर केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed