फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Snowfall in the mountains, shivering in the plains

पहाड़ों में बर्फबारी, मैदानी इलाकों में कंपकंपी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Snowfall in the mountains, shivering in the plains
पानीपत। पहाड़ों में हुई बर्फबारी ने मैदानी इलाकों में कंपकंपी बढ़ा दी है। तापमान गिरने से बढ़ी ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, अगले तीन दिनों तक शीतलहर चलेगी। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर लोगों को ठंड से बचने के लिए सचेत किया है।
विज्ञापन

हिमाचल के ऊंचाई वाले इलाकों में पिछले कई दिनों से लगातार बर्फबारी हो रही है। पहाड़ बर्फ की चादर से ढक गए हैं। ऐसे में मैदानी इलाकों में तापमान में खासी गिरावट आई है। शनिवार को भी कड़ाके की ठंड रही। सुबह से आसमान में हल्के बादल छाए रहे। अन्य दिनों की अपेक्षा सुबह से ज्यादा ठंड का अहसास हो रहा था। सुबह के समय सूरज के दर्शन नहीं होने से ठंड से कंपकंपी बढ़ने लगी।
विज्ञापन

दस बजे के बाद हल्की धूप निकली पर वह बेअसर साबित हुई। शनिवार को लोगों ने अन्य दिनों की अपेक्षा लोगों ने ज्यादा गरम कपड़े पहने लेकिन उन्हें ज्यादा राहत नहीं मिली। ज्यादातर लोग ठंड व शीतलहर के कारण घरों में ही दुबके रहे। कामकाज की वजह से घर से बाहर निकलने वाले लोग कोट, चादर, कंबल में लिपटे दिखाई दिए। कई जगह लोगों को ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कड़ाके की ठंड का अंदाज इसी बात से लगाया जा सकता है कि हाथों की अंगुलियां काम नहीं कर रही थी। किसानों को खेतीबाड़ी के काम के साथ अपने पशुओं के चारे का इंतजाम करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उधर, मौसम विभाग के मुताबिक, आगामी दिनों में शीत लहर से लोगों की मुश्किलें और अधिक बढ़ेंगी। मौसम विभाग के मुताबिक 19-21 दिसंबर के दौरान अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा होने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा है कि इस दौरान पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ और उत्तरी राजस्थान में अलग-अलग इलाकों में सुबह के समय पाला पड़ने की संभावना है।
कल पहुंच सकता है तीन डिग्री तक पारा
मौसम केंद्र के अनुसार राज्य में कई स्थानों पर शीत लहर चल रही है। विशेषकर पर्वतीय क्षेत्रों में ठंड परेशान कर रही है। पानीपत और आसपास के इलाकों में रविवार को न्यूनतम तापमान तीन डिग्री तक पहुंच सकता है। इसके कारण रात को होने वाली ठंड में इजाफा हो सकता है। शनिवार को दिन के तापमान में भी गिरावट आई और तापमान 17.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से दो डिग्री कम था। वहीं, रात का तापमान 5.1 डिग्री रहा।
ठंडी हवाओं की गति भी 13 से 19 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलती रही। दिन और रात के तापमान में आई कमी के कारण ठंड में अच्छा खासा इजाफा हो गया। वहीं, मौसम विभाग ने सोमवार व मंगलवार को न्यूनतम तापमान तीन डिग्री के आसपास रहने का अनुमान जताया है। इससे लोगों को दिन और रात में भीषण ठंड से जूझना पड़ सकता है।

- उत्तरी पर्वतीय राज्यों में हो रही बढर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में ठंडी हवाएं चल रही हैं। अगले तीन दिन तक शीतलहर चलने के आसार हैं जिसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है। - डॉ. डीएस बुंदेला, मौसम विशेषज्ञ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed