फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   snatching eight and a half thousand from the woman who ran the blanket and escaped

कंबल फेरी वाले महिला से साढ़े आठ हजार छीनकर फरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
snatching eight and a half thousand from the woman who ran the blanket and escaped
गांव नारायणा में कंबल बेचने वाले को पानी पिलाना महिला को महंगा पड़ गया। महिला पानी लेकर आई तो बदमाश महिला से साढ़े आठ हजार रुपये छीनकर फरार हो गए। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शिकायत में सोनिया ने बताया कि वह सुबह करीब दस बजे बैंक जाने के लिए घर के गेट पर खड़ी थी। उसके हाथ में दस हजार रुपये और बैंक की कॉपी थी। इसी दौरान दो युवक फेरी कर कंबल बेच रहे थे। उन्होंने उससे कंबल खरीदने के लिए कहा, लेकिन उसने मना कर दिया। इसके बाद उनमें से एक युवक ने पीने के लिए पानी मांगा। वह अंदर से पानी लेकर आई। तभी युवक ने उसके हाथ पर झपटा मारते हुए रुपये छीन लिए। जो करीब साढ़े आठ हजार रुपये थे, जबकि पंद्रह सौ रुपये उसके हाथ में ही रह गए। इसके बाद दोनों युवक वहां से भागे और चौक पर खड़े अपने साथी की बाइक पर बैठकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed