{"_id":"68d59e21ea0fa8d28903c9c0","slug":"smuggler-arrested-with-poppy-husk-panipat-news-c-244-1-pnp1012-144445-2025-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: तस्कर चूरा पोस्त के साथ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: तस्कर चूरा पोस्त के साथ गिरफ्तार
Fri, 26 Sep 2025 02:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Fri, 26 Sep 2025 02:55 AM IST
सार
पानीपत में एंटी नारकोटिक्स सेल ने जीटी रोड पेप्सी पूल के पास दलजीत सिंह को 1.10 किग्रा चूरा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विस्तार
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस टीम ने बुधवार शाम को जीटी रोड पेप्सी पूल के पास से नशा तस्कर दलजीत सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 1.10 किग्रा चूरा पोस्त बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।
एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी फूल कुमार ने बताया कि उनकी टीम बुधवार शाम को जीटी रोड टोल प्लाजा पर थी। टीम को सूचना मिली की संदिग्ध युवक हाथ में प्लास्टिक थैली लेकर पेप्सी पूल के नजदीक जीटी रोड पर घूम रहा है। पुलिस टीम तुंरत मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया। आरोपी युवक दलजीत सिंह निवासी डेरा बोहली के कब्जे से टीम ने 1.10 किग्रा चूरा पोस्त बरामद किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह स्वयं नशा करने का आदी है। अपनी नशे की लत पूरी करने के लिए चूरा पोस्त की तस्करी करता है।