फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Smuggler arrested for selling narcotics for 10 times more price

10 हजार में मादक पदार्थ खरीकदर तस्करों को एक लाख में बेचने वाला आरोपी हिमाचल से गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
Smuggler arrested for selling narcotics for 10 times more price
पानीपत। एंटी नारकोटिक्स सेल ने हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के बंजार बस अड्डे से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हिमाचल के चहाड़ी कुल्लू निवासी सुखीराम रूप में हुई है। उससे पूछताछ में खुलासा हुआ कि उसने जून में दो युवकों को डेढ़ लाख में एक किलो 600 ग्राम चरस (मादक पदार्थ) बेची थी, जिसमें से ज्यादातर रुपये उसने खाने-पीने में खर्च कर दिए। बचे दो हजार रुपये पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बरामद किए।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। एसआई संदीप ने बताया कि आरोपी सुखीराम के खिलाफ हिमाचल प्रदेश में भी एनडीपीएस एक्ट के 2 मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी शॉर्टकट तरीके से पैसे कमाने की चाहत में हिमाचल में अपने गांव के आसपास के क्षेत्र में लोगों से थोड़ी-थोड़ी मात्रा में चरस खरीदकर अवैध तस्करी करता है। आरोपी लोगों से 10 हजार रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से नशा खरीद लेता था, जिसे वह विभिन्न नशा तस्करों को एक लाख रुपए प्रति किलोग्राम के हिसाब से बेचता था।
विज्ञापन

जून में फ्लोरा कट के सामने नाकाबंदी कर स्विफ्ट कार सवार सोनीपत के सलीमसर माजरा निवासी नशा तस्कर राजेश व राजेंद्र को एक किलो 600 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया था। पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी हिमाचल प्रदेश से मादक पदार्थ लेकर तस्करी करने के लिए जीटी रोड से होते हुए सोनीपत की ओर जाएंगे। आरोपियों से पूछताछ में उक्त नशा तस्कर सुखीराम निवासी चाहड़ी कुल्लू हिमाचल प्रदेश का नाम सामने आया, जिससे उन्होंने डेढ़ लाख रुपये में चरस खरीद कर लाने की बात का खुलासा किया था, जिसके बाद से पुलिस आरोपी की धरपकड़ में जुटी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed