फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Smiles bloomed on the faces of the meritorious students after getting medals

Panipat News: पदक पाकर मेधावियों के चेहरे पर खिली मुस्कान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 03:03 AM IST
विज्ञापन
Smiles bloomed on the faces of the meritorious students after getting medals
पानीपत। एसडी पीजी कॉलेज में सोमवार को अमर उजाला भविष्य ज्योति कार्यक्रम में सीबीएसई और एचएसईबी की 10वीं और 12वीं कक्षा के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में 150 मेधावियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि समाज व देश की नींव युवाओं पर टिकी है। आज के समय में मुश्किल कुछ भी नहीं है। युवा लक्ष्य निर्धारित कर साफ नीयत के साथ मेहनत करें तो वे हर मुकाम को हासिल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि युवा समय सारिणी से अपनी पढ़ाई करें।
विज्ञापन

हर रोज आठ से दस घंटे अपनी पढ़ाई को दें। वे आज पढ़ेंगे तो कल अच्छे पद पर जाकर समाज व देश की सेवा करेंगे। उन्होंने अपने स्कूल जीवन के बारे में बताकर विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडी पीजी कॉलेज के प्रधान दिनेश गोयल ने कहा कि युवाओं को अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। वे मोबाइल या दूसरे विषयों से दूर रहेंगे तो खुद के लिए समय निकाल सकेंगे। हम यह नहीं कहते कि मोबाइल देखने वाले सफल नहीं होते। वे मोबाइल को सूचना और जानकारी देने वाला स्रोत अपनाकर चलें। मंच संचालन कॉलेज की सहायक प्रोफेसर डॉ. संतोष ने किया। इससे पहले मुख्यातिथि का कॉलेज पहुंचने पर स्वागत किया। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed