{"_id":"6254940f46951171140607d5","slug":"slogans-of-troubled-consumers-due-to-high-electricity-bill-panipat-news-knl1046539113","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली का बिल ज्यादा आने से परेशान उपभोक्ताओं की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली का बिल ज्यादा आने से परेशान उपभोक्ताओं की नारेबाजी
विज्ञापन
पानीपत। लघु सचिवालय के सामने पुल के नीचे प्रदर्शन कर रोष जताते हुए लोग व साथ में मौजूद संदीप खलील?
- फोटो : Panipat
पानीपत। सैकड़ों बिजली उपभोक्ताओं ने लघु सचिवालय के सामने सोमवार को प्रदर्शन किया। उपभोक्ताओं का दो महीने का 40 हजार से दो लाख रुपये तक बिल आया है। प्रदर्शन में गांव सिवाह, मनाना, सनौली, मतलौडा समेत अन्य गांव की महिलाएं पहुंची थीं। डीसी के मौजूद न रहने पर नाराज लोगों ने बिजली निगम से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जीएम रोडवेज को सौंपा।
इस मौके पर समाजसेवी संदीप भारद्वाज खलीला ने बताया कि बिजली विभाग के अधिकारी उपभोक्ताओं को परेशान कर रहे हैं। निगम बार-बार बिजली का बढ़ बिल भेज रहा है। उपभोक्ताओं के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है और बिजली के कनेक्शन भी काट दिए जाते हैं।
उपभोक्ताओं का कहना
15 हजार का बिल भरने के बाद भेजा डेढ़ लाख का बिल
बिजली निगम की ओर से छह महीने पहले 15 हजार रुपये का बिल भेजा गया था, जो भर दिया। इसे भरने के बाद इस बार डेढ़ लाख रुपये का बिल आया है। अब मैं अकेली औरत कैसे बिल जमा कराऊंगी। पति की भी मृत्यु हो चुकी है। -रंजीत, उपभोक्ता गांव सिवाह
विज्ञापन
सिर्फ पंखे चलने का 26 हजार बिल आया
घर में एसी, कूलर व अन्य कोई उपकरण नहीं है। गर्मियों में सिर्फ पंखा चलने का दो महीने का बिल 26 हजार आया है। बिजली निगम दफ्तर के चक्कर लगा रही हूं कोई सुनवाई नहीं हुई। - सुदेश ,उपभोक्ता गांव सिवाह
दो महीने का बिल आया है 22 हजार रुपये
केवल दो महीने का बिल 22 हजार रुपये आया है। बिजली निगम बिना बिजली यूनिट चेक किए ही ज्यादा बिल भेज रहा है। गर्मियों में गरीब उपभोक्ताओं को परेशान करने का काम कर रहे हैं। - किताबो, उपभोक्ता, विकास नगर
उपभोक्ताओं की समस्या का जल्द समाधान किया जाएगा। यदि किसी उपभोक्ता का बिल ज्यादा आ रहा है तो वह पास के कार्यालय में जाकर एसडीओ से मिलें। लगातार जिले में अलग अलग जगह खुला दरबार लगाया जा रहा है जिसमें ज्यादा बिल की समस्या को मौके पर ही समाधान कर दिया जाता है। - सुरेंद्र सिंह ढुल, एसई, बिजली निगम