फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Sky clear after drizzle, chances of rain today

Panipat News: बूंदाबांदी के बाद आसमान साफ, आज बारिश के आसार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 03:19 AM IST
विज्ञापन
Sky clear after drizzle, chances of rain today
पानीपत। मौसम लगातार परिवर्तनशील बना हुआ है। रविवार को सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई। वहीं पूरा दिन बादलों की आवाजाही लगी रहने से मौसम सुहावना रहा। जिससे तापमान स्थिर रहा और बारिश होने से किसानों के चेहरे खिले हुए हैं। मौसम विशेषज्ञ ने सोमवार को बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन

रविवार को सुबह सात बजे के करीब हल्की बूंदाबांदी हुई। उसके बाद पूरा दिन बादलों की आवाजाही लगी रहने से मौसम सुहावना रहा। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। रविवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार दस किलोमीटर प्रति घंटा रही। बादलों की आवाजाही से जहां तापमान स्थिर रहा। वहीं हल्की बूंदाबांदी होने से किसानों के चेहरे खिले हुए हैं। इस समय की बारिश धान की फसल, ज्वार के लिए फायदेमंद साबित होगी। बिंझौल निवासी सुनील और आशीष ने बताया कि बारिश होने से फसलों के फायदा होगा।अब उन्हें धान की फसल में पानी के लिए सिंचाई की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन

बारिश से खेतों में पानी पर्याप्त मात्रा में है। इस बार जमकर मेघा बरसे हैं। रविवार को भी सुबह हल्की बूंदाबांदी होने से मौसम सुहावना रहा। गर्मी से लोगों को राहत मिली है। मौसम विशेषज्ञ डाॅ. आशीष ने बताया कि सोमवार को बारिश की संभावना है। जिससे तापमान स्थिर बना रहेगा। लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed