फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Sixteen million withdraw over sixty thousand Cheque

साठ हजार के चेक पर सोलह लाख निकाले

Fri, 04 Jul 2014 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत Updated Fri, 04 Jul 2014 01:03 AM IST
विज्ञापन
Sixteen million withdraw over sixty thousand Cheque
पानीपत। कंबल व्यापारी और एक कांट्रेक्टर के चेक की राशि में हेराफेरी कर लाखों की चपत लगाने का मामला सामने आया है। व्यापारी की ओर से एक कंपनी को दिए 34,948 के चेक पर 3,49,480 रुपये और एनएफएल की ओर से कांट्रेक्टर को दिए 25 हजार रुपये के चेक पर 12.25 लाख रुपये निकाल लिए गए।
विज्ञापन


 दोनों चेक सेंट्रल बैंक जीटी रोड में लगाए गए थे। व्यापारी का चेक राजपुरा और कांट्रेक्टर का चेक चंडीगढ़ में क्लीयर हुआ है। बैंक से चेक चोरी होने के बाद सवालिया निशान लग गए हैं। थाना शहर पुलिस ने धोखाधड़ी के मुकदमे दर्ज कर लिए हैं।
विज्ञापन


कंबल व्यापारी को साढ़े तीन लाख का झटका
शहर के कंबल व्यापारी गौरव गर्ग के 34 हजार के चेक पर साढ़े तीन लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली गई। गौरव गर्ग ने बताया कि उसकी श्री बाला जी ट्रेडिंग के नाम से कंपनी है और उसका पंजाब नेशनल बैंक अमर भवन चौक में खाता है। उसने एक कंपनी को सात जून को 34,948 रुपये का चेक दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उस कंपनी ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की पानीपत स्थित शाखा में चेक लगा दिया। उसने बताया कि 25 जून को उसके खाते से 3,49,480 रुपये निकाल लिए गए और वह मैसेज पाकर बैंक में पहुंचा। उसको पता चला कि यह राशि 34,948 रुपये के चेक पर राजपुरा पंजाब से निकाली गई है। उसने बैंक अधिकारियों से बात की, लेकिन अधिकारियों ने कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दिया। उसने पुलिस को दी शिकायत में आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग की।


एनएफएल के कांट्रेक्टर के 12.25 लाख झटके
एनएफएल के सिविल कांट्रेक्टर से 25 हजार के चेक पर 12.25 लाख रुपये झटक लिए गए। सेक्टर-18 निवासी विवेक तोमर ने थाना शहर पुलिस को शिकायत दी है। उसने बताया कि वह एनएफएल में सिविल कांट्रेक्टर है। एनएफएल ने उसको 25 हजार रुपये का चेक दिया था। वह नौ जून को सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की जीटी रोड स्थित शाखा में चेक लगाकर पटना किसी काम के सिलसिले में चला गया। नौ जून को एनएफएल के अकाउंट अधिकारियों ने फोन कर उक्त चेक से 12.25 लाख रुपये निकालने की बात कही। उसने उक्त चेक को बैंक में खुद लगाने और राशि के साथ किसी तरह की छेड़छाड़ न करने की बात कही और बैंक में आकर छानबीन की। उसने बताया कि यह चेक चंडीगढ़ में क्लीयर हुआ है। थाना शहर पुलिस ने उसकी शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed