{"_id":"6161d9568ebc3e624a3ec002","slug":"six-youths-who-arrived-after-drinking-alcohol-at-ansal-gate-were-beaten-up-when-the-guard-stopped-them-panipat-news-knl859957174","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंसल गेट पर शराब पीकर पहुंचे छह युवकों को गार्ड ने रोका तो पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंसल गेट पर शराब पीकर पहुंचे छह युवकों को गार्ड ने रोका तो पीटा
विज्ञापन
शराब का सेवन कर अंसल गेट के पास पहुंचे छह युवकों को सिक्योरिटी गार्ड ने रोका तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। वारदात वीरवार रात एक बजे की है। आरोपियों ने मारपीट के बाद बेरिकेड को फेंकना शुरू किया। सेक्टर 13-17 थाना पुलिस ने छह में से तीन आरोपियों को राधा स्वामी सत्संग भवन के पास से गिरफ्तार किया है।
सेक्टर 18 निवासी पंकज ने बताया कि वह अंसल सुशांत सिटी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। सात अक्तूबर की रात डेढ़ बजे वह गेट नंबर दो पर ड्यूटी पर था। इसी बीच एक बोलेरो गाड़ी तेज गति में आई, जिसमें करीब पांच से छह युवक बैठे थे। ड्राइवर ने गाड़ी उनके पास रोकी। सभी युवक नीचे उतरे, जिनके हाथ में हथौड़ी, चाकू और अन्य हथियार थे। उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोपियों ने गेट नंबर 2 पर पहले से लगे हुए बेरिकेड को फेंकना शुरू कर दिया। करमबीर, विकास, राजन सिक्योरिटी गार्ड ने ऐतराज किया तो उन्होंने राजन के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर बोलेरो में बैठकर फरार हो गए। इसके बाद उन्होंने सेक्टर 13-17 थाना पुलिस को शिकायत दी।
सेक्टर 13-17 थाना प्रभारी रामनिवास ने बताया पंकज की शिकायत पर विभिन्न के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए प्रयास शुरू कर दिए थे। शुक्रवार को तीन आरोपियों को जीटी रोड पर राधा स्वामी सत्संग भवन कट के पास से बोलेरो कार सहित गिरफ्तार किया। मौके पर आरोपियों के कब्जे से एक हथौड़ी, एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान नूरवाला निवासी मुकेश, खोतपुरा निवासी पवन और उग्राखेड़ी निवासी सूरज के रूप में हुई।
विज्ञापन
तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया। फरार आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-रामनिवास, सेक्टर 13-17 थाना प्रभारी