फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Six vehicles collided on the Samalkha flyover; two drivers were injured.

Panipat News: समालखा फ्लाईओवर पर छह वाहन आपस में टकराए, दो चालक घायल

Thu, 15 Oct 2026 10:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Thu, 15 Oct 2026 10:14 PM IST
विज्ञापन
Six vehicles collided on the Samalkha flyover; two drivers were injured.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

समालखा। जीटी रोड पर हथवाला रोड के सामने समालखा फ्लाईओवर पर वीरवार को खराब टेंपो को बचाने के प्रयास में छह वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में दो चालक घायल हो गए। दोनों को सामान्य अस्पताल समालखा ले जाया गया, जहां से एक को गंभीर हालत में रोहतक पीजीआई और दूसरे को पानीपत जिला नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद जीटी रोड पर जाम लग गया। हाईवे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात सुचारु कराया।

हाईवे पुलिस प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि पानीपत से दिल्ली जा रहे एक टेंपो में समालखा फ्लाईओवर पर खराबी आ गई। चालक ने उसे सड़क की पहली लेन में खड़ा कर दिया। चालक दरवाजा खोलकर नीचे उतरने लगा, तभी पीछे से आ रहे वाहन उसे बचाने के प्रयास में आपस में टकरा गए। हादसे में एक टेंपो पर रखे लोहे के पाइप आगे चल रहे कंटेनर की केबिन में घुस गए, जिससे उसका चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरे घायल चालक की पहचान पानीपत निवासी आजाद के रूप में हुई है। चिकित्सकों ने दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया।
विज्ञापन


हादसे से लगा जाम
दुर्घटना के बाद जीटी रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। हाईवे पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सामान्य कराया। समालखा थाना पुलिस के महिपाल ने बताया कि वाहनों की टक्कर की सूचना मिली है। शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सड़क हादसे के कारण जीटी रोड पर लगा जाम
संवाद न्यूज एजेंसी
समालखा। जीटी रोड हथवाला रोड के सामने फ्लाईओवर पर वीरवार को एक खराब टैंपो के खड़े होने से छह वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में दो चालक घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल समालखा लाया गया, जहां एक चालक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे रोहतक पीजीआई और दूसरे चालक को पानीपत जिला नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद जीटी रोड पर जाम लग गया। सूचना मिलने पर हाईवे पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारू कराया।
हाईवे पुलिस प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि पानीपत से एक टैंपो दिल्ली की तरफ जा रहा था। जब वह समालखा फ्लाईओवर पर पहुंचा तो उसमें खराबी आ गई, जिसके चलते चालक ने उसे सड़क की पहली लेन में खड़ा कर दिया। चालक जैसे ही टैंपो का दरवाजा खोलकर नीचे उतरने लगा, पीछे से आ रहे वाहन उसे बचाने के प्रयास में आपस में टकरा गए। इस दौरान करीब छह वाहन हादसे का शिकार हो गए।
हादसे में एक अन्य टैंपो पर रखे लोहे के पाइप आगे चल रहे कंटेनर की केबिन में घुस गए, जिससे कंटेनर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में एक अन्य चालक को भी चोटें आईं। घायलों में आजाद निवासी पानीपत भी शामिल है। दोनों को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल समालखा पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल एक चालक को रोहतक पीजीआई और चालक आजाद को पानीपत रेफर कर दिया।

हादसे के बाद जीटी रोड पर लगा जाम :
हादसे के कारण जीटी रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात प्रभावित हुआ। सूचना मिलते ही हाईवे पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर जाम खुलवाया। इसके बाद यातायात को सामान्य कराया गया। समालखा थाना पुलिस महिपाल ने बताया कि जीटी रोड पर आपस में वाहनों के टकराने की सूचना मिली है। शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed