फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Six vehicles collided during CET on the highway, minor injuries occurred

Panipat News: हाईवे पर सीईटी के दौरान छह वाहन टकराए, मामूली चोट लगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
Six vehicles collided during CET on the highway, minor injuries occurred
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


समालखा। सीईटी की परीक्षा के दौरान शनिवार को समालखा में नेशनल हाईवे पर तीन स्थानों पर छह वाहन आपस में टकरा गए। इसमें कई लोगों को मामूली चोट लगी। इनमें एक गाड़ी में सोनीपत की अभ्यर्थी अपने पिता के साथ कुरुक्षेत्र पेपर देने जा रही थी। उनको दूसरी गाड़ी से भेजा गया।
सीईटी की परीक्षा और शनिवार की छुट्टी होने से जीटी रोड पर वाहनों का दबाव था। इसी बीच सुबह 10 से साढ़े ग्यारह बजे के बीच तीन हादसे हुए। पुलिस के अनुसार जीटी रोड की पानीपत लेन पर सुबह तीन हादसे हुए। हाईवे की देखरेख कर रही कंपनी के मजदूर डिवाइडर किनारे की रेत-मिट्टी की सफाई कर रहे थे। इनकी सुरक्षा के लिए बैरिकेड लगा रखे थे। इसी बीच एक ट्रक चालक ने सोनीपत के गांव गढ़ी केसरी निवासी महेश शर्मा की कार को पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर लगने से कार क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं कुछ दूर आगे चल रही कार द्वारा अचानक ब्रेक लगाने से पीछे आ रही चार-पांच गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इसी दौरान बेटी को सीईटी परीक्षा दिलाने कुरुक्षेत्र जा रहे सोनीपत के मयूर विहार निवासी मास्टर सुरजीत सिंह की ब्रेजा कार भी आगे चल रही कार में जा टकराई। बाद में वह दूसरी गाड़ी से बेटी को परीक्षा दिलाने ले गया। ऐसे ही कुछ देर बाद वहीं पर दो कारें आपस में टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed