फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Six people died from corona, 355 new patients found, 690 won battle with corona

कोरोना से छह लोगों की मौत, 355 नए मरीज मिले, 690 ने जीती कोरोना से जंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Six people died from corona, 355 new patients found, 690 won battle with corona
हम धीरे-धीरे कोरोना का हराने की और बढ़ रहे हैं, लेकिन अब भी सावधानी और संयम बहुत जरूरी है। वीरवार को कोरोना के आंकड़े राहत भरे रहे। वीरवार को 690 लोगों ने कोरोना को मात दी, जबकि कोरोना के नए 355 केस मिले हैं। 22 अप्रैल के बाद पहली बार वीरवार को जिले में सबसे कम केस मिले हैं। नए मिले सभी रोगियों को होम आइसोलेट कर दिया गया है। दूसरी ओर कोरोना से लगातार हो रही मौत का आंकड़ा चिंता का विषय है। वीरवार को भी कोरोना से छह लोग जंग हार गए। इनका शिवपुरी में अंतिम संस्कार किया गया। जन सेवा दल ने 11 शवों का कोविड गाइडलाइन के अनुसार अंतिम संस्कार किया है। पिछले एक सप्ताह में कोरोना से 52 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 28007 हो चुकी है। अब तक कोरोना से 353 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

कोरोना मीटर
अब तक जिले में कोरोना के 28007 केस मिल चुके हैं।
अब तक 21614 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं।
अब तक जिले में कोरोना से 353 लोगों की मौत हो चुकी है।
अब तक 271179 लोगों की जांच हो चुकी है।
अब तक 243170 लोगों की रिपोर्ट अब तक नेगेटिव आ चुकी है।
जिले में अब एक्टिव केस की संख्या 6028 है।
वीरवार को 2286 लोगों ने अपनी जांच कराई है।
वीरवार को कोरोना के नए 355 केस मिले और 690 लोग कोरोना से ठीक हुए।
5455 लोगों ने लगवाई कोरोना वैक्सीन
वीरवार को 32 सेंटरों पर 5455 लोगों ने टीका लगवाया। जिले में अब तक 145985 ने पहली डोज लगवाई है। वहीं 27796 ने दूसरी डोज लगवाई है। इसमें 18 से 44 उम्र के 1289 लोगों, 45 प्लस के 2632 लोगों ने पहली, 45 प्लस के 1439 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई। 27796 का सुरक्षा का चक्र पूरा हो गया है। जिले में अब तक 79249 पुरुषों ने डोज लगवाई है तो वहीं 66716 महिलाओं ने टीका लगवाया है। डोज की कमी को देखते हुए अब दूसरी डोज वालों को प्राथमिकता दी जाएगी, क्योंकि जिन लोगों को फरवरी-मार्च में टीके की पहली डोज दी गई थी। अब उनका दूसरी डोज लेने का समय है। समय बीतने से पहले उनको दूसरा टीका लगवाया जाएगा। नोडल अधिकारी डॉ. मनीष पाशी ने बताया कि उम्मीद है कि दो दिन के अंदर 10 हजार नई डोज मिल जाएंगे।
विज्ञापन

बीमारी को हल्के में ना लें, समय पर इलाज कराएं : डॉ. कादियान
लोगों से अपील है कि वे कोरोना को हल्के में न लें। समय पर इलाज कराएं, खुद भी कोरोना के खिलाफ जागरूक हों और दूसरों को भी करें। वैक्सीनेशन जरूर कराएं।
- डॉ. जितेंद्र कादियान, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed