फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Six patients of hepatitis found in seven days

सात दिन के सर्वे में 204 लोगों की हुई स्क्रीनिंग, हेपेटाइटिस के मिले छह रोगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Six patients of hepatitis found in seven days
पानीपत। हेपेटाइटिस मुक्त भविष्य थीम पर 28 जुलाई से तीन अगस्त तक सिविल अस्पताल, सामुदायिक केंद्रों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में कैंप लगाकर मरीजों को जागरूक किया गया। जिले भर में 204 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। इनमें चार हेपेेटाइटिस सी और दो हेपेटाइटिस बी के रोगी मिले। उन्हें सिविल अस्पताल रेफर किया गया है। यहां से इनका इलाज शुरू हो गया है। पिछले पांच वर्ष में स्वास्थ्य विभाग ने काला पीलिया के 4187 से ज्यादा मरीजों को चिह्नित किया है। इनमें से 3638 मरीज ठीक हो चुके हैं। डॉक्टरों की अपील है कि मरीज दवा का कोर्स पूरा करें, ताकि पूरी तरह स्वस्थ हो सकें।
विज्ञापन

साल दर साल ऐसे मिले हेपेटाइटिस के मरीज
2017 में 300, 2018 में 975, 2019 में 1121, 2020 में 314 व अप्रैल 2021 से जून 2022 तक 487 हेपेटाइटिस के मरीज मिल चुके हैं।
हेपेटाइटिस सी का मुफ्त इलाज
सिविल अस्पताल में 17 जून 2017 से हेपेटाइटिस का मुफ्त इलाज शुरू हुआ था। 3638 से ज्यादा मरीजों का इलाज पूरा हो चुका है। मरीजों को बुधवार को सिविल अस्पताल सहित अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर भी काला पीलिया के बारे में जागरूक किया जाता है।
विज्ञापन

हेपेटाइटिस की पुष्टि होने पर मरीज को एक कूपन जारी किया जाता है। इस कूपन के जरिये मरीज प्राइवेट लैब में निशुल्क वायरल लोड टेस्ट कराता है। जांच रिपोर्ट के बाद उसी कूपन से मरीज को मुफ्त दवाएं दी जाती हैं। कोर्स पूरा करने पर तीन माह का आराम दिया जाता है। इसके बाद दोबारा जांच की जाती है। रोग के लक्षण हैं तो दोबारा तीन माह तक इलाज कराना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संक्रमित स्त्री के गर्भस्थ शिशु में भी फैल सकता है संक्रमण
हेपेटाइटिस बी का मुफ्त इलाज 17 जून 2020 से शुरू है। हेपेटाइटिस की पांच कैटेगरी ए, बी, सी, डी और ई हैं। जिले में हेपेटाइटिस सी के मरीज अधिक हैं। हेपेटाइटिस सी का इलाज तीन माह तक चलता है। हेपेटाइटिस बी में कई जटिलताएं हैं। वायरल लोड 20 हजार से कम होने, लीवर खराब होने पर इलाज लंबा चलता है। हेपेटाइटिस का वायरस संक्रमित स्त्री के गर्भस्थ शिशु में भी फैल सकता है। सरकार ने गर्भवती का टेस्ट अनिवार्य कर दिया है।
- डॉ. शशि गर्ग, डिप्टी सिविल सर्जन एवं नोडल अधिकारी हेपेटाइटिस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed