फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Six hours blackout in Kurukshetra and Panipat city due to storm

तूफान से कुरुक्षेत्र और पानीपत शहर में रहा छह घंटे ब्लैकआउट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Six hours blackout in Kurukshetra and Panipat city due to storm
पानीपत। सोमवार रात करीब नौ बजे आए तेज तूफान में 220 केवी की हाईवोल्टेज लाइन विकास नगर नांगल खेड़ी के पास एक तिमंजिला मकान से टकरा गई। इससे जोरदार धमाका हुआ और कुरुक्षेत्र और पानीपत शहर की बिजली गुल हो गई। इसके बाद करीब छह घंटे तक दोनों जगह ब्लैकआउट रहा। हादसे में आठ मकानों के सभी बिजली उपकरण जल गए। कई मकानों के लेंटर और दीवारों में दरारें आ गई। गनीमत रही कि इस हादसे में जान का नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन

दोनों शहरों में लाइन ब्रेकडाउन की सूचना मिलते ही कुरुक्षेत्र की बीबीएमबी की टीम रात करीब 11 बजे तूफान के बीच ही मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद रात करीब तीन बजे लाइन का चालू किया जा सका। टीम ने अपनी जांच में पाया कि कुछ लोगों ने अवैध रूप से हाईवोल्टेज लाइन के नीचे मकान बना रखे हैं। बीबीएमबी ने बिजली निगम को इन लाइनों के नीचे कनेक्शन देने की मनाही की थी, बाजवूद निगम ने यहां कनेक्शन दिए गए हैं। इसके बाद टीम ने लाइन के नीचे बने 15 मकानों को नोटिस दिया गया। नोटिस में बीबीएमबी के अधिकारियों का कहना है कि जो मकान अवैध रूप से लाइन के नीचे बनाए गए हैं, या तो लोग उन्हें खुद हटा लें या इन पर कार्रवाई करते हुए हटाया जाएगा।
विज्ञापन

नोटिस मिलने के बाद दो मकान मालिकों ने अपनी दूसरी और तीसरी मंजिल को गिराना शुरू कर दिया है। इसके अलावा बीबीएमबी टीम ने बिजली निगम के अधिकारियों को लाइन के दिए कनेक्शन काटने और भविष्य में नए कनेक्शन न देने के लिए पत्राचार किया है। इसके अलावा डीटीपी से भी अवैध मकानों को गिराने के लिए पत्राचार किया है। इस कार्रवाई के दौरान भाखंडा ब्यास प्रबंधन बोर्ड यानी बीबीएमबी के एसडीओ अजितेश राजा, जेई बलराज शर्मा, लाइनमैन सतबीर, राजेंद्र, कंवर भान, बलविंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed