फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Siwah's daughter-in-law won gold medal in weightlifting

Panipat News: सिवाह की बहू ने भारोत्तोलन में जीता स्वर्ण पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Mar 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Siwah's daughter-in-law won gold medal in weightlifting
पानीपत। सिवाह गांव की बहू सुमन देवी ने छह दिन में दूसरा स्वर्ण पदक जीत इतिहास रच दिया है। सुमन ने 23 से 27 मार्च तक दिल्ली में चल रही खेलो इंडिया प्रतियोगिता में सोमवार को पैरा भारोत्तोलन में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इससे पहले सुमन 18 मार्च को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा की एमटी यूनिवर्सिटी में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीत जिला व प्रदेश का नाम रोशन कर चुकी है।
विज्ञापन

सुमन सिवाह गांव की बहू हैं और जींद के निडाना गांव की बेटी हैं। उन्होंने शादी के बाद कई पदक जीतकर अपने नाम किए हैं। जिससे गांव व आस-पास के गांव की महिलाएं भी उससे प्रेरित हो रही हैं। गांव में सुमन की जीत से खुशी का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन

सुमन के पति प्रदीप कुमार ने बताया कि सुमन देवी ने प्रतियोगिता में 55 किलोग्राम भार वर्ग भाग लिया। उन्होंने 94 किलोग्राम वजन उठाकर प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। उन्होंने पहले प्रयास में 85 किलोग्राम वजन उठाया और द्वितीय प्रयास में 90 किलोग्राम वजन उठाया और तृतीय प्रयास में 94 किलोग्राम वजन उठाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। सुमन राष्ट्रीय स्तर और खेलो इंडिया में दूसरी बार स्वर्ण जीत चुकी हैं। सुमन ने खेलो इंडिया में पिछली बार भी स्वर्ण पदक जीता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
पैरा ओलंपिक की लगातार कर रही तैयारी

सुमन ने बताया कि वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छठी रैंकिंग में पहुंच गई हैं। उसका लक्ष्य पैरा ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीत देश का नाम रोशन करना है। इसके लिए वह लगातार मेहनत कर रही है और खेलों में देश को नया आयाम प्रदान करना है। महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए एक प्रेरणा देना है ताकि देश की बेटी व बहु खेलों में आगे आकर देश का नाम रोशन कर सके। उन्होंने सिवाह गांव स्थित मैक्स फिटनेस जिम के कोच नवीन कादियान को इसका श्रेय दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed