{"_id":"6939e061b14ad34a29093e22","slug":"sit-to-probe-child-murder-case-panipat-news-c-244-1-pnp1012-148600-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: एसआईटी करेगी बच्चों की हत्या के मामले की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: एसआईटी करेगी बच्चों की हत्या के मामले की जांच
विज्ञापन
पानीपत। पुलिस ने चार बच्चों की हत्या के मामलों की तफ्तीश के लिए एसआईटी का गठन कर दिया है। डीएसपी यातायात सुरेश सैनी के नेतृत्व में एसआईटी काम करेगी। इसराना थाने में दर्ज विधि हत्या और सेक्टर-29 थाने में जिया की हत्या के मामले दर्ज प्राथमिकी की एक साथ तफ्तीश की जाएगी। जिसमें घटना से जुड़े हर बिंदु पर गहनता से जांच होगी। एसपी ने इस मामले में जल्द से जल्द सबूत एकत्र कर आरोपी पूनम के खिलाफ आरोप पत्र तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
इसराना थाना क्षेत्र के नौल्था गांव में एक दिसंबर को शादी वाले घर में छह साल की बच्ची विधि की हत्या कर दी गई थी। विधि का शव शादी वाले घर में स्टोर रूम में रखे पानी के टब में मिला था। मृतक बच्ची के दादा सेवानिवृत एसआई पाल सिंह ने इसराना थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। एसपी ने इस मामले की जांच सीआईए-1 टीम को सौंपी थी। टीम ने जांच की तो शक के आधार पर पूनम को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। पुलिस की पूछताछ में पूनम ने तीन अन्य बच्चों की हत्या करने की बात कबूल की थी। आरोपी ने सिवाह गांव में चचेरे भाई दीपक की नौ साल की बेटी जिया और सोनीपत के भावड गांव में 12 जनवरी 2023 को अपनी ननद की बेटी इशिका और खुद के बेटे शुभम की हत्या करना स्वीकार किया था।
बच्चों की हत्या के पीछे पूनम ने जो कहानी बताई थी वह हैरान करने वाली थी। आरोपी ने बताया था कि उसे सुंदर दिखने वाले बच्चों से नफरत है। जिस कारण वह उनकी हत्या कर दी थी। इसके बाद तीन दिसंबर को पूनम के खिलाफ थाना सेक्टर में जिया के पिता दीपक की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। वहीं सोनीपत जिले के बरोदा थाने में पूनम के पति ने भी आरोपी के खिलाफ हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। ब्यूरो