{"_id":"6876c517aa3e4d7a33023c55","slug":"sit-is-busy-in-identifying-the-accused-panipat-news-c-244-1-pnp1012-140350-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: आरोपियों की पहचान में जुटी एसआईटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: आरोपियों की पहचान में जुटी एसआईटी
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर पानीपत की महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एसआईटी फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है। टीमों ने कुछ संदिग्धों को चिन्हित किया है। इनमें से दो संदिग्धों पर वारदात में शामिल होने का शक है। एसआईटी ने दोनों को अपनी राडार पर ले लिया है।
उनकी तलाश में जगह-जगह दबिश दी जा रही है। हालांकि, अभी तक उनके नाम का टीम खुलासा नहीं कर रही है। बीते 24 जून को पानीपत के किला थाना क्षेत्र कर रहने वाली महिला से कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर सामूहिक दुष्कर्म हुआ था।
वारदात में छह से सात आरोपी शामिल होने की आशंका जताई गई थी। पुलिस ने तीन आरोपियों रेलवे कर्मचारी भजनलाल समेत शिवम और गुलाब सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपियों से हुई पूछताछ में पता चला कि अन्य आरोपी स्टेशन पर ही रहने वाले थे। लेकिन उनके बारे में कोई जानकारी उनके पास नहीं है। जिसके बाद पुलिस ने घटना के दिन की सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को एक बार फिर खंगाला। जिसमें घटना स्थल की ओर जाते हुए कुछ संदिग्ध नजर आ रहे हैं। इनमें से दो पर जीआरपी को वारदात में शामिल होने का शक है। जिस कारण टीमें अब उनकी तलाश में जुटी हैं। कुरुक्षेत्र समेत आस-पास के सभी रेलवे स्टेशनों पर तलाश कराई जा रही है। अभी तक आरोपियों को पुलिस को कोई सुराग नहीं लगा।