फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Sister-in-law and sister-in-law were hit by a car driver, sister-in-law died

Panipat News: देवरानी- जेठानी को कार चालक ने मारी टक्कर, देवरानी की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Sister-in-law and sister-in-law were hit by a car driver, sister-in-law died
मृतका अंजु की फाइल फोटो। संवाद
इसराना। शाहपुर-बुआना लाखु गांव की मुख्य सड़क पर एक कार चालक ने देवरानी जेठानी को टक्कर मार दी। हादसे में देवरानी की मौत हो गई और जेठानी घायल हो गई। कार की गति इतनी थी कि टक्कर लगने से महिला करीब 50 फीट दूर खेतों में जाकर गिरी। दोनों खेत में दीया लगाकर वापस घर लौट रही थीं। हादसे के बाद कार चालक फरार हो गया। ग्रामीणों ने हादसे की सूचना इनके परिजनों व इसराना थाना पुलिस को दी। पुलिस ने कार चालक पर केस दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

शाहपुर गांव निवासी माला ने बताया कि वह अपनी देवरानी अंजु (28) के साथ अपने खेत में दीया लगाने के लिए गई थी। करीबन नौ बजे वह दोनों दीया लगाकर पैदल ही वापस घर लौट रही थीं। शाहपुर-बुआना लाखु गांव की मुख्य सड़क पर खेल अकादमी के पास गन्नौर की ओर से आई तेज रफ्तार कार चालक ने अंजु को पीछे से टक्कर मार दी। अंजु लगभग 50 फीट दूर खेत में जा गिरी। उसके भी हाथ पर चोट आई। कार चालक वहां से फरार हो गया। यहां खेत में काम कर रहे किसान मौके पर पहुंचे और इसराना थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने अंजु को जिला नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंची। यहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

दो बच्चों की मां थी अंजु
परिजनों ने बताया कि अंजु दो बच्चों की मां थी। बड़ी बेटी दो साल की कनिका है और पांच माह का बेटा हरविश है। अंजु को पति रवि एक निजी स्कूल की बस पर कंडक्टर हैं। अंजु की मौत के बाद परिवार में मातम छाया हुआ है। इसराना थाना पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से कार चालक की पहचान कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन-
महिला के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। कार चालक पर केस दर्ज किया गया है। कार चालक की पहचान करने के प्रयास चल रहे हैं। उसको जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विनोद, प्रभारी, थाना पुलिस इसराना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed