फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Sirfire lover tried to pour acid on girlfriend, people caught

सिरफिरे आशिक ने किया प्रेमिका पर एसिड डालने का प्रयास, लोगों ने दबोचा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 12:53 AM IST
विज्ञापन
Sirfire lover tried to pour acid on girlfriend, people caught
Sirfire lover tried to pour acid on girlfriend, people caught - फोटो : Panipat
पानीपत। शिव नगर में एक सिरफिरे आशिक ने प्रेमिका पर एसिड फेंकने का प्रयास किया। वह प्रेमिका के उसके साथ नहीं चलने से गुस्से में था। मां ने शोर मचा दिया, जिस पर भीड़ जमा हो गई। भीड़ को देखकर प्रेमी का दोस्त एसिड की बोतल लेकर वहां से फरार हो गया जबकि प्रेमी को मौके पर ही दबोच लिया गया। पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल की गई। पुलिस ने युवती की मां के बयान पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार किया। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में सीतापुर के रहने वाले योगेश के साथ युवती का प्रेम प्रसंग था। शनिवार की शाम को शिव नगर निवासी 20 वर्षीय युवती अपनी मां के साथ फैक्टरी से घर लौट रही थी। घर के कुछ दूर पहले ही रास्ते में योगेश अपने एक दोस्त के साथ खड़ा था। दोस्त ने टोपी पहनी थी और मास्क लगाया था। युवती के पास आते ही योगेश ने उसका हाथ पकड़ लिया और साथ चलने के लिए कहा। उसने जाने से इनकार कर दिया। युवती की मां ने बेटी का हाथ छुड़ाने की कोशिश की तो योगेश धक्कामुक्की करने लगा। इतने में योगेश ने दोस्त को आवाज देकर कहा कि जल्दी एसिड की बोतल दो। इसी दौरान मां अपनी बेटी के सामने खड़ी हो गई और शोर मचा दिया। इतने में दोस्त बोतल लेकर मौके से फरार हो गया और लोगों ने योगेश को मौके पर ही पकड़ लिया। योगेश ने शादी न करने पर युवती को जान से मारने की धमकी दी है। मां-बेटी ने पुलिस से सुरक्षा की भी मांग की है।
विज्ञापन

मेरे साथ नहीं चली तो फेंक दूंगा एसिड
आरोपी योगेश सीतापुर से ही एसिड लेकर आया था। उसने प्रेमिका से कहा कि वह उसके साथ नहीं चली तो उस पर एसिड फेंक देगा। जिस पर मां और बेटी ने विरोध किया और दोनों पक्षों बीच धक्कामुक्की होने लगी। युवती ने पुलिस को बताया कि अब उसका योगेश से कोई संबंध नहीं है। योगेश शादी का दबाव बनाता है और शिव नगर में आकर उसे परेशान करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो वर्ष पहले पानीपत में रहता था योगेश, तभी शुरू हुआ था प्रेम प्रसंग
युवती और योगेश का प्रेम प्रसंग दो वर्ष पहले थे। तब योगेश शिव नगर में ही किराए के मकान में रहता था और एक फैक्टरी में काम करता था। शादी के इरादे से दोनों घर से भाग गए थे। युवती की मां ने चांदनी बाग थाना पुलिस में आरोपी योगेश के खिलाफ शिकायत दी थी। पुलिस ने दोनों को चार दिन बाद कानपुर से बरामद कर लिया था। युवती का कहना था कि योगेश उसको बहला फुसलाकर ले गया था।
एसिड फेंकने की धमकी दी थी, जांच जारी है : एसएचओ
अब तक जांच में ये सामने आया है कि युवक ने एसिड फेंकने की धमकी दी थी। परिजनों के आरोपों पर मामले की जांच कर रहे हैं। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।

- महिपाल सिंह, एसएचओ, चांदनी बाग पुलिस थाना
डेढ़ साल पहले राजीव कॉलोनी में महिला पर फेंका था एसिड
डेढ़ साल पहले देशराज कॉलोनी की महिला पर राजीव कॉलोनी में एसिड फेंका गया था। एक युवक महिला को बार-बार दोस्ती करने के लिए बाध्य कर रहा था। महिला ने उससे दोस्ती करने से इनकार कर दिया तो बाइक पर आए दो युवकों ने महिला पर एसिड फेंक दिया था। गनीमत रही कि महिला के चेहरे पर एसिड कम गिरा। महिला की आंखें बच गई थी। महिला 10 दिन तक खानपुर मेडिकल कॉलेज में दाखिल रही थी। पुलिस आज तक आरोपियों को नहीं पकड़ पाई। पुलिस ने उन पर एक लाख रुपये का इनाम भी रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed