फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Sir Our house was demolished and did not even pay the installment to build the house.

साहब! हमारा आशियाना तुड़वा दिया और घर बनाने की किश्त भी नहीं दी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 02:38 AM IST
विज्ञापन
Sir Our house was demolished and did not even pay the installment to build the house.
पुरानी सब्जी मंडी निवासी मुन्नी शुक्रवार को सीनियर डिप्टी मेयर दुष्यंत भट्ट के कार्यालय में अपने बेटे को लेकर पहुंची। अपनी परेशानी बताते हुए हाथ जोड़कर बिलख पड़ी। उन्होंने बताया कि करीब 9 महीने से प्रधानमंत्री आवास योजना के घर बनाने के लिए किस्त नहीं दी जा रही है। यहां तक कि उनका पहले बना आशियाना तक गिरवा दिया गया है। निगम कर्मी कहते हैं कि जब नींव बनाने की शुरुआत होगी तो पहली किस्त मिलेगी, लेकिन अब तक किस्त नहीं मिली है।
विज्ञापन

दरअसल सरकार के निर्देशानुसार निगम को अब प्रधानमंत्री आवास योजना का बजट वापस भेजना होगा। इसके बाद निगम को एक नया बैंक में खाता खुलवाना होगा। इसके बाद इस नए खाते में ही बजट आएगा। तभी निगम अधिकारी लाभार्थियों को ये बजट बांट सकेंगे। दूसरी तरफ अभी भी शहर में ऐसे कई केस हैं। जिनको प्रधानमंत्री आवास योजना की एक किस्त तक नहीं मिली है और जिन्होंने निगम के कहने पर अपने कच्चे पक्के आशियानों को अपने हाथों से ढहा दिया है। सीनियर डिप्टी मेयर दुष्यंत भट्ट ने इस बारे में अधिकारियों से जवाब तलब किया तो नया खाता खुलने के बाद किस्त देने की बात बताई गई। जिसके बाद योजना के राज्य स्तरीय अधिकारी से बात कर समस्या का समाधान करवाने की अपील की गई।
विज्ञापन

- सदन की बैठक में भी उठा था मुद्दा
निगम सदन की बैठक में मेयर अवनीत कौर, सीनियर डिप्टी मेयर समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने आरोप लगाया था कि पीएमएवाई का लाभ देने के लिए रिश्वत मांगे जाने की शिकायतें आ रही हैं। इस पर सदन में हंगामा भी हुआ था। पार्षद अशोक कटारिया ने भी पीएमवाई स्टॉफ पर आरोप लगाए थे। जिसके बाद सदन ने फैसला लिया था कि पीएमवाई का पूरा स्टॉफ बदला जाएगा, हालांकि ऐसा हुआ नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
गरीब लोगों के साथ निगम अधिकारी व कर्मचारियों ने सही काम नहीं कर रहे हैँ। इनको इनके ही हक का लाभ देने के लिए महीनों चक्कर कटवाए जा रहे हैं। इनके लिए पहले भी आवाज उठाई थी, अब भी उठाई है और आगे भी उठाई जाती रहेगी। किसी भी गरीब को परेशान नहीं होने दिया जाएगा और निगम वालों की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लोगों को उनका हक दिलवाया जाएगा।
- दुष्यंत भट्ट, सीनियर डिप्टी मेयर, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed