फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Sink in that child deaths from falling

हौदी मेें गिरने से बच्चे की मौत

Sun, 09 Feb 2014 12:24 AM IST
अमर उजाला, पानीपत
अमर उजाला, पानीपत Updated Sun, 09 Feb 2014 12:24 AM IST
विज्ञापन
पानीपत। पुरेवाल कॉलोनी में घर के आंगन में खेल रहे ढाई साल के बच्चे की पानी से भरी हौदी में गिरकर मौत हो गई। कड़ी मशक्कत के बाद हौदी को खाली करके बच्चे के करीब सात घंटे बाद शव को बाहर निकाला जा सका। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


बच्चे की मौत के बाद घर में मातम छा गया। प्राप्त विवरण के अनुसार शहर की पुरेवाल कालोनी निवासी रोहित (ढ़ाई वर्ष) पुत्र वेदपाल अपने घर के आंगन में खेल रहा था।
विज्ञापन


परिजनों का ध्यान हटने पर खेलते खेलते वह होदी की ओर निकल गया और अचानक उसमेें जा गिरा। थोड़ा समय बीत जाने के बाद रोहित के नजर न आने पर उनके परिजनाें ने उसकी तलाश शुरू कर दी। तलाश के दौरान रोहित का शव हौदी में मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोहित को हौदी में गिरा देखकर घर मेें मातम छा गया। घटना की सूचना मिलने पर थाना मॉडल टाउन पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रोहित का शव हौदी से निकलवाया।

रोहित का शव करीब सात घंटे बाद हौदी से निकला। उसके पिता वेदपाल ने बताया कि वीरवार को घर के आंगन खेलते समय दोपहर करीब 2:30 बजे हौदी में गिरा था। हौदी की गहराई करीब 12 फुट है। कड़ी मशक्कत के बाद रोहित का शव रात करीब 9:30 बजे हौदी से निकाला गया।


रोहित पांच भाई बहनों में सबसे छोटा था। वेदपाल ने बताया कि उसे चार बेटे व एक बेटी है। घर में सबसे छोटा होने के कारण रोहित सभी का लाडला था। उसकी मौत के बाद घर में मातम छा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed