फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Sikh community angry over disrespect of turban, demand to add section from police

Panipat News: पगड़ी की बेअदबी पर भड़का सिख समाज, पुलिस से धारा जोड़ने की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Nov 2023 02:12 AM IST
विज्ञापन
Sikh community angry over disrespect of turban, demand to add section from police
पानीपत। सेक्टर 13-17 में एक सिख युवक के साथ मारपीट करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। सिख समाज ने युवक की पगड़ी की बेअदबी करने के आरोप लगाए हैं। समुदाय के लोग और गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के पदाधिकारी सोमवार को पुलिस अधीक्षक से मिलने पहुंचे। लोगों ने मांग की है कि मारपीट करने वाले लोगों को जमानत देकर छोड़ दिया गया, परंतु पगड़ी उछालने की कोई धारा दर्ज नहीं की गई। वहीं डीएसपी सुरेश सैनी ने बताया कि नामजद आरोपी पर कार्रवाई की गई है। इस घटना में कानूनी राय ली जा रही है।
विज्ञापन

हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सह सचिव मोहनजीत सिंह ने इस घटना की निंदा की है। उन्होंने सिख समाज के लोगों पर इस तरह के बेअदबी करने के मामले में सख्त कानून बनाने की मांग की, जिसमें कम से कम 10 साल की सजा का प्रावधान किया जाए।
विज्ञापन

गत 10 नवंबर की शाम सिख युवक गुरदीप सिंह सेक्टर 13-17 के पास पंप पर पेट्रोल डलवाने जा रहा था। रास्ते में तीन युवकों ने शराब के ठेके के पास उसे रोक लिया है। गुरदीप के मुताबिक तीनों युवकों ने शराब पी रखी थी और उसे कहा कि हिंदुस्तान जिंदाबाद का नारा लगाओ तो गुरदीप ने हिंदुस्तान जिंदाबाद का नारा लगाया और फिर दोबारा उसे हिंदुस्तान जिंदाबाद का नारा लगाने को कहा फिर नारा लगाने के बाद कहा कि अब बोलो खालिस्तान मुर्दाबाद तो गुरदीप ने कहा कि वह कोई ऐसा नारा नहीं लगाएगा। बस इतना सुनते ही तीनों युवकों ने उस पर लात, घूंसे बरसाने शुरू कर दिए। गुरदीप दौड़कर ठेके में घुस गया। तीनों युवक भी ठेके में घुस गए और उसके साथ मारपीट कर दी। कुलदीप की पगड़ी भी नीचे गिर गई। यह मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पगड़ी की बेअदबी का मामला सामने आया है। इसमें सीसीटीवी की फुटेज जांची जा रही है। विशेषज्ञ से कानूनी राय लेकर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
- सुरेश सैनी, डीएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed